भाजपा की विकास यात्रा में जमकर लगे ठुमके ! वायरल Video से हो रही किरकिरी
भाजपा की विकास यात्रा में जमकर लगे ठुमके ! वायरल Video से हो रही किरकिरी
Share:

इंदौर: भाजपा की विकास यात्रा में फ़िल्मी गानों पर थिरकती लड़कियों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि, Newstracklive इसकी पुष्टि नहीं कर पाया है कि, यह वीडियो कब का और कहाँ का है। किन्तु, मौजूदा समय में मध्य प्रदेश में भाजपा की विकास यात्रा जारी है। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि, यह वीडियो हालिया समय का ही है। साथ ही इस वीडियो में भाजपा की विकास यात्रा का पोस्टर भी नज़र आ रहा है, जिसमे पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम शिवराज सिंह चौहान की तस्वीरें नज़र आ रहीं हैं। 

बता दें कि, भाजपा मध्य प्रदेश में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए 5 फ़रवरी से 25 फ़रवरी तक राज्य के सभी जिलों में विकास यात्रा निकला रही है। इसके जरिए भाजपा जनता को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रही है, लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा यह वीडियो भाजपा के मिशन पर पानी फेरता नज़र आ रहा है। 

 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर लोग कह रहे हैं कि, क्या यही भाजपा का विकास है ? जिसके जरिए वह फिर से सत्ता में आने का सपना देख रही है।  हालांकि, अभी तक इस वीडियो की सच्चाई सामने नहीं आई है, लेकिन कई कांग्रेस नेताओं द्वारा अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर इस वीडियो को शेयर कर भाजपा पर निशाना साधा गया है। 

'अग्निपथ मुस्लिमों के नरसंहार की योजना..', PFI आतंकियों और राहुल गांधी के एक जैसे बयान ! क्या कनेक्शन ?

राहुल गांधी का दावा फिर निकला 'झूठा' ! जिसने अडानी को बेचा एयरपोर्ट, पढ़ें उस GVK ग्रुप का बयान

‘बचकाने हैं राहुल गांधी...’, क्या संसद में सच हो गया गुलाम नबी आजाद का कथन ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -