करनी है मजबूत हड्डियां तो आहार में ले ये चीजे
करनी है मजबूत हड्डियां तो आहार में ले ये चीजे
Share:

यदि हमारी हड्डियां मजबूत है तो हम कई बिमारियों से लड़ सकते है हमारी प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ जाती है इसलिए हमेशा खाने में प्रोटीन युक्त तथा बिटामिन से भरपूर चीजे शामिल करना चाहिए तो आइये हम आपको बताते है हड्डियों को मजबूत करने के लिए कौन से आहार आपके लिए फायदेमंद होते है 

1.दूध 
दूध कैल्शियम का अच्छा स्रोत है। इसके सेवन से हड्डियों में मजबूती आती है। नियमित रूप से दिन में 2 बार दूध पीने से आपको कैल्शियम के साथ प्रोटीन भी मिलता है। दूध में कैल्शियम के अलावा प्रोटीन, पोटेशियम, फास्फोरस, विटामिन ए, डी, बी12 और राइबोलेविन प्रचुर मात्रा में होता है।
 
2.हरी पत्तेदार सब्जियां  
हरी पत्तेदार सब्जियां न केवल आपको स्वस्थ रखती हैं बल्कि आपकी हड्डियों को भी मजबूत करती है, इसलिए अपने खाने में साग-सरसों के अलावा ब्रॉक्ली, डेयरी प्रोडक्ट्स शामिल करें। क्यों कि यह विटामिन डी का अच्छा  विकल्पक है। 
 
 3.अंजीर 
ताजे और सूखे दोनों तरह के अंजीर सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें आयरन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता हैं जो हड्डियों के लिए बहुत उपयोगी होता है। ताजे अंजीर में फायटो न्यूट्रीएंट्स, एंटी आक्सीडेंट और विभिन्न विटामिन पाए जाते है। 
 
4.टमाटर 
टमाटर में कैलोरी कम और पोषक तत्व बहुत अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। टमाटर विटामिन ए, सी, एंटी आक्सीडेंट, अल्फा और बीटा कैरोटिन, जैनथेनियम और ल्युटिन का अच्छा स्रोत होता है जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी होते है। साथ ही इसमें विटामिन बी कॉप्लेक्स और कई मिनरल जैसे आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होते हैं।
 
5.टोफू 
टोफू सोयाबीन से बना पनीर होता है। यह प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत है। साथ ही टोफू में जिंक, आयरन, सेलेनियम, पौटेशियम और अन्य कई विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। टोफू का सेवन हड्डियों को मजबूत बनाता है।
 
6.नट और बीज 
नट और बीज कई मायनों में हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए अच्?छा होता है। अखरोट और अलसी में ओमेगा -3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता हैं। मूंगफली और बादाम में पोटेशियम होता है जो यूरीन से होने वाली कैल्शियम की हानि को रोकता है। जबकि नट्स में मौजूद प्रोटीन और आवश्यक पोषक तत्व मजबूत हड्डियों के निर्माण में सहायक भूमिका निभाते हैं।
 
 7.ओटमील 
ओटमील में कैल्शियम, पोटैशियम, विटामिन बी-काप्लेक्स और मैग्नीशियम होता है। साथ ही इसमें फाइबर तथा कैल्शियम दोनों भरपूर मात्रा में होते हैं जो हड्डियों की मजबूती में सहायक होते हैं। अगर हो सके तो इसे सुबह के नास्ते में अवश्य खाना चाहिए।
 
8.ऑलिव ऑयल 
ऑलिव ऑयल हड्डियों के लिए सुरक्षा कवच का काम कर सकता है। दो साल तक ऐसा खाना खाने से, जिसमें फल, सब्जियां और ऑलिव ऑयल भरपूर मात्रा में होता है, हड्डियां मजबूत होती हैं।
 
9. बादाम 
बादाम में कैल्शियम के साथ ही विटामिन ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड भी होता है। साथ ही बादाम में मौजूद फॉस्फोरस हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है। इसके साथ ही इनसे जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा भी कम हो जाता है।
 
10.व्यायाम और योग 

 कमजोर हड्डियों को दुरुस्त करने के लिए आप व्यायाम को अपने दिनचर्या में शामिल करें। आप हड्डियों को मजबूत करने के लिए हड्डियों वाले योग भी कर सकते हैं। 

 गर्भवती महिला के लिए हानिकारक हो सकती है ये चीजे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -