गर्भवती महिला के लिए हानिकारक हो सकती है ये चीजे
गर्भवती महिला के लिए हानिकारक हो सकती है ये चीजे
Share:

tyle="text-align:justify">जी हाँ गर्भावस्था के दौरान महिलाओ को अपने खाने पिने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। क्योकि कुछ चीजे आपके लिए बहुत ज्यादा हानिकारक साबित हो सकती है। जबकि एक तरफ यह भी जरुरी है की आहार लेने से ही गर्भस्थ्य शिशु का शारीरिक और मानसिक विकास सही तरीके से होता है। इस समय जरूरी होता है कि कौन सी चीज़ खाई जाए और कौन सी नही। तो आइए जानते हैं कि प्रेग्नेंसी में कौन से फल और सब्जियों से परहेज करना चाहिए।
 
1.पपीता  
पपीता गर्भावस्था के शुरूवाती महीनों में नही खाने चाहिए क्योकि इससे प्रसव जल्दी होने की संभावना बनती है। 
 
2.अनानास 
इस दौरान अनानास खाना गर्भवती महिला के स्वास्थ के लिए हानिकारक हो सकता है। इसमे ब्रोमेलिन बहुत मात्रा में पाया जाता है। जिसके कारण जल्दी प्रसव होने की सभावना बढ़ जाती है। वैसे पहले तिमाही के दौरान इसका सेवन ना करना ही सही रहेगा।
 
3.अंगूर  
अंगूर की तासीर गर्म होती है और बहुत ज्यादा अंगूर खाना हानिकारक हो सकता है। 
कोशिश करें कि गर्भावस्था के दौरान अंगूर ना ही खाएं।
 
गर्भावस्था के दौरान इन चीजों से बचें :  
फलों और सब्जियों को गर्भावस्था आहार का एक अभिन्न अंग माना जाता है। इसलिए जम कर खाए लेकिन साथ ही इन कुछ बातों का ध्यान भी जरूर रखें, और बचे रहे। 
 
- गर्भावस्था में कच्चा अंडा ना खाएं। इस समय आपको किसी भी तरह की इंफैक्शन से अपने आपको बचाए रखना चाहिए। 
 
- इस समय कच्ची अंकुरित सब्जियों से बचना चाहिए क्‍योंकि अंकुरित सब्जियों में बैक्टीरिया हो सकता हैं ।
 
- कैफीन के सेवन से ब्‍लड प्रेशर और हार्ट बीट दोनों बढ़ जाती हैं इसलिए गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन नही करना चाहिए ।
 
- शराब का सेहत का लिए हानिकारक हैं। इसका सेवन बिल्कुल भी न करें।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -