ये है बेचारे अकेले टॉयलेट
ये है बेचारे अकेले टॉयलेट
Share:

आमतौर पर देखा जाता है की टॉयलेट किसी घर में।,पब्लिक प्लेस में बनाए जाते है ताकि लोग उसे उपयोग कर सके। लेकिन क्या आपको पता है दुनिया में कुछ अकेले टॉयलेट भी है जिनके बारे में कोई नहीं जानता। आइए हम आपको बताते है ये कहा है।

1. माउंट शुक्सन, वाशिंगटन, यू.एस.ए.- माउन्ट शुक्सन के सल्फाइड ग्लेशियर में बसे कैंप पर बर्फ़ के बीचों-बीच एक टॉयलेट सीट रखी हुई है। वाशिंगटन से महज़ 19 किलोमीटर की दूरी पर है।

2. टॉयलेट आईलैंड - ये कैरबियन सी के मध्य में स्थित है और इस आईलैंड पर केवल एक टॉयलेट ही बना हुआ है। ये बड़े महासागर में रखे एक शाही गद्दी की तरह है। जहां से आप राजा या रानी की तरह बैठ कर अपने पूरे साम्राज्य पर नज़र रख सकते हैं।

3. डेज़र्ट टॉयलेट - ये ओपन एयर टॉयलेट बोलीविया के सिलोली डेज़र्ट में स्थित है। यहां कभी कोई लाइन नहीं लगती। इस जगह पर रेट के टीले अपने-आप बनते बिगड़ते रहते हैं तो ऐसे में बस आइये करिए और भूल जाइए। आपके द्वारा छोड़े हुए निशां ये नेचुरल फ्लश अपने आप मिटा देगा।

4. बराफ़ू कैंप, तंजानिया - पहाड़ के बिलकुल कोने पर बना हुआ है यह टॉयलेट। इसके बगल में एक बहुत ही गहरी खाई हैं। ये तंजानिया के माउन्ट किलिमंजारो में 4.600 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है।

5. इको टॉयलेट, ब्रिटिश कोलम्बिया, कनाडा - यहां पर आपको जंगलों के बींचो-बीच एक ग्रिज्ली भालू की तरह फ्रेश होने का मौका मिलेगा। जिसके बाद आप अपने आप को नेचर के और भी बेहद करीब पाएंगे। पर हां यहां आस-पास जानवर घूमा करते हैं तो ऐसे में काम जल्दी-जल्दी करना होता है वरना बीच में से उठकर भागने में बेहद तकलीफ होती है।

6. हिज़ एंड हर्ज़ जेरिकोआकोआरा बीच ब्राज़ील - वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक़ जेरिकोआकोआरा बीच दुनिया के सबसे सुन्दर बीचों में से एक है। इसी के साथ आपको यहां पाम ट्री के पत्तों से बने हुए टॉयलेट भी मिल जाएंगे। यहां सैलानी भारी संख्या में आते हैं।

7.थिकसे मोनास्ट्री लद्दाख - ये मोनास्ट्री लेह से 20 किलोमीटर की दूरी पर एक पहाड़ की छोटी पर स्थित है। यहां लामा इश्वर को समर्पित रहते हैं। पर यहां के टॉयलेट से पूरी लेह घाटी का एक बहुत ही सुन्दर व्यू मिलता है।

देखिए कुछ डबल मीनिंग फोटोज, जिन्हें देखकर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जायेंगे

दुनिया के ऐसे देश जहां रेप करने पर...

इस महिला का वेजाइना है सबसे मजबूत, देखिये विडियो

अकेले में नहाते हुए हर लड़की के मन में आती है ये बाते

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -