दुनिया के ऐसे देश जहां रेप करने पर...
दुनिया के ऐसे देश जहां रेप करने पर...
Share:

रेप मतलब बलात्कार ! यह कोई साधारण गुनाह नहीं है। यह एक ऐसा पाप है जिसकी सजा मिलनी ही चाहिए। हालांकि भारत में इसके लिए कोई बहुत बड़ी सजा नहीं दी जाती है, किन्तु 2013 के कानून के अनुसार इस जुर्म के लिए उम्रकैद, ताउम्रकैद और दुर्लभ केस में मौत की सजा का भी प्रावधान है। भले ही भारत को इस घिनौने जुर्म के लिए सख्त कानून बनाने के लिए कई साल लग गए हों, मगर दुनिया में कई ऐसे भी देश हैं, जहां बलात्कार जैस अपराधों के लिए भारी और सख्त सजा दी जाती है। आइए हम आपको उनके बारे में बताते है।

1. फ्रांस- फ्रांस में रेप की सजा है कैद। हालांकि इस कैद में मुजरिम को 15 साल जेल में बिताने होते हैं, मगर यदि पीड़ित व्यक्ति की उम्र 15 साल या उससे कम है, तो इस 15 साल से बढ़ा कर 20 साल भी कर दिया जाता है। अगर इस जुर्म से पीड़ित के मृत्यु हो जाती है तो कैद की सीमा अधिकतम 30 साल तक हो सकती है। इसके अलावा रेप के साथ किसी भी प्रकार का शारीरिक या मानसिक उत्पीड़न करने पर मुजरिम को ताउम्र जेल में रहना पड़ सकता है।

2. नीदरलैंड- नीदरलैंड मे रेप की परिभाषा बहुत ही अलग है। किसी भी प्रकार का सेक्सुअल उत्पीड़न या जबरन सेक्स, यहां तक की बिना इच्छा के ‘लिप लॉक’ को भी रेप माना जाता है। इस जुर्म के लिए 4 से 15 साल तक की कैद हो सकती है। सजा के लिए पीड़ित की उम्र को भी देखा जाता है। नीदरलैंड में 18 साल से कम उम्र की वेश्या के साथ की गई जबरदस्ती भी रेप मानी जाती है।

3. ग्रीस- ग्रीस की कानूनी किताबों में रेप की परिभाषा बड़ी ही स्पष्ट है। ग्रीस में की गई किसी भी प्रकार का शारीरिक शोषण, यौन उत्पीड़न, जान के मारने की धमकी देकर किया गया सेक्स या क्षमता से अधिक सेक्स रेप माना जाता है। इस जुर्म में अपराधी को कैद की सजी दी जाती है। हालांकि कैद में भी अपराधी को जानवरों की तरह बेड़ियों में बांध कर रखा जाता है।

4. चीन- चीन में रेप की सजा के रूप में ‘कैपिटल पनिशमेंट’ दी जाती है। अब तक रेप की सजा में कई लोगों को मौत के घाट उतारा जा चुका है। चीन में इस जुर्म की सजा बड़ी तेजी से दी जाती है। कुछ महीने पहले मौत की सजा दिए जाने के बाद, चार आरोपी बेगुनाह साबित किए गए।

5. अफगानिस्तान- अफगानिस्तान में बलात्कारी के लिए सीधे मौत की सजा ही है। अफगानिस्तान एक मुस्लिम देश है और यहां का कानून इस्लामी कानून मानता है। आरोपी के गुनाह करने के चार दिनों के अंदर ही सिर में गोली मार के मौत दी जाती है।

6. साउदी अरब- साउदी अरब भी एक मुस्लिम देश है, इस वजह से यहां के कानून भी इस्लामी नियमानुसार बने हुए हैं। यहां किसी महिला को बेआबरू करने पर मौत की सजा दी जाती है मगर यह सजा बड़ी दर्दनाक है। यहां रेप के गुनाहार को तब तक पत्थर मारे जाते हैं, जब तक वो मर न जाए। यहां जुर्म की मौत आसान नहीं क्योंकि गुनाहगार पूरी पीड़ा और यातना से गुजरना पड़ता है। उम्मीद की जाती है की भारत में भी इन केसों में डायरेक्ट मौत दी जाए। कोई उम्रकैद या ताम्रकैद न हो।

अकेले में नहाते हुए हर लड़की के मन में आती है ये बाते

17 साल बाद पति से बोर हुई तो गैर मर्दों से बनाए शारीरिक सम्बन्ध

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -