ये जगह दिलाएंगी आपको जन्नत का एहसास
ये जगह दिलाएंगी आपको जन्नत का एहसास
Share:

ऐसे तो लोग कई जगहों पर घूमते है लेकिन कई बार लोग चाहते है की हम कोई ऐसी जगह पर जाए जहाँ जाकर एक अलग ही अनुभूति हो। आज हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे है जहा जाकर आपको जन्नत का एहसास होगा।

1.रूपकुंड झील - उत्तराखंड के गढ़वाल में वादियों के नज़ारे आपको वशीभूत कर लेंगे, रूपकुंड झील के चारों और जमी बर्फ़ आपके मन को मोह लेने के लिए काफ़ी है। यहां कई सालों से लोगों के कंकाल भी मिलते आ रहे हैं। इसीलिए इसकी सुंदरता रहस्यमय भी हो जाती है।

2.पैंगोंग झील - ये झील लेह से लगभग 160 किलोमीटर की दूरी पर है। बाइकर्स के बीच में ये काफ़ी प्रचलित है, इस झील के आस-पास आपको याक और पारम्परिक पोशाक पहने घूमते स्थानीय लोग मिल जायेंगे. यहां जैसी शांति आपने कभी महसूस न की होगी।

3.खजर - इसे भारत का मिनी स्विट्ज़रलैंड भी कहा जाता है। ये हिमाचल प्रदेश में है , यहां का घना जंगल और पक्षियों की अलग-अलग आवाजें आपका दिन बना देंगी।

4.दजुकोउ वैली - इस घाटी पर सैर करने का मज़ा ही कुछ और है, जहां तक निगाहें जाती हैं, वहां तक हरियाली और उबड़-खाबड़ पहाड़ियों का ही दीदार होता है।

5. नोहकालिकाइ फाल्स - ये चेरापूंजी के पास ही है. 1100 फीट की ऊंचाई से गिरता पानी देखने के बाद नज़ारे देखने की तमन्ना को थोड़े पंख से लग जाते हैं। इसके नाम के पीछे भी एक इतिहास है, Nohkalikail, Ka-Likai नाम की महिला के नाम से पड़ा है। कुछ पारिवारिक कारणों के चलते इस महिला ने यहां के कूद कर अपनी जान दे दी थी।

यहां के समुद्र तट पर होता है जन्नत का आभास

 प्रकृति ने धरती को दी है ऐसी कई सौगात, जिन्हें देखकर आप जरूर कहोगे.....OMG

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -