घर में फल रहे वास्तुदोष को दूर करते हैं ये उपाये
घर में फल रहे वास्तुदोष को दूर करते हैं ये उपाये
Share:

हर इंसान चाहता है कि उसके घर में हमेशा खुशियां बनी रहे। कभी भी उसके घर  पर कोई परेशानी न आये। इसके लिए वह कई तरह के प्रयास भी करता है। लेकिन आम तौर पर यही देखने को मिलता है कि हर घर में छोटी-मोटी परेशानियां तो लगी ही रहती हैं लेकिन किसी-किसी घर मे यह परेशानी खत्म होने का नाम तक नहीं लेती अगर आपके भी घर में हमेशा कोई न कोई परेशानी दस्तक देती ही रहती है तो इसका मतलब यही है की आपके घर में वास्तुदोष है जिसे दूर करना बहुत ही जरूरी है अगर इसे दूर नहीं किया जाए तो यह दिन पर दिन बड़ा रूप लेते रहेगा। तो चलिए जानते हैं की आखिर घर से वास्तु दोष को कैसे खत्म किया जाए।

मिटटी या किसी पवित्र धातु का पात्र जिसमें शुद्ध जल भर कर इस पर अशोक या आम की पत्तियों के अलावा लाल धागा बांध दें। इसे स्वास्थ्यए समृद्धि और कल्याण का सूचक माना जाता है। इसे घर के मंदिर में स्थापित करना चाहिए।

घर के मेन गेट पर या उसके पास वाली दीवार पर महिलाओ को हाथ में हल्दी लेकर छापना चाहिए। ये निशान वास्तु में शुभ माने जाते हैं। मान्यता है कि सृष्टि के पांच तत्व हमारे हाथ की हथेली में समाए हैं। इसलिए ये निशान घर में सुख एवं समृद्धि लाते हैं।

वास्तु में मछली को खुशहाली से जोड़ा जाता है और यदि यह चिन्ह जोड़े में हो तो और भी अच्छा होगा। मछली के प्रतिक चिन्ह को घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए। इससे धन लाभ होता है। यदि आप चिन्ह नहीं रख सकते तो फिश एक़्वेरियम भी रख सकते हैं।

ॐ का चिन्ह घर में रखने से एक ख़ास प्रकार की ऊर्जा का संचार होता है, जो घर में रोगों को उतपन्न करने वाली ऊर्जा को नष्ट करती है। इसे आप घर के प्रवेश द्वार के पासए घर के मध्य में या घर के किसी भी कोने में रख सकते हैं।

 

 

आपकी मनोकामना पूरी कर सकती है शवयात्रा

दिवाली पर रोशनी जीवन को करती है प्रभावित

घर में फर्नीचर से सम्बंधित वास्तु के नियम

क्या आप जानते है छटी इन्द्री के बारे में?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -