इन वस्तुओं को घर में रखने से नहीं रहती धन की कमी
इन वस्तुओं को घर में रखने से नहीं रहती धन की कमी
Share:

क्या आप जानते है कुछ वस्तुए ऐसी भी होती है जिन्हे घर में रखने पर माँ लक्ष्मी की कृपा हम पर बनी रहती है तो आइये जानते है वास्तु शस्त्र के अनुसार वे कौन कौन सी वस्तुए है जिन्हे घर में रखने से होती माँ लक्ष्मी होती है प्रसन्न
1. भगवान गणेश की नृत्य करती प्रतिमा- घर में गणेश जी की नृत्य करती प्रतिमा को बहुत ही शुभ मानी जाती है वैसे तो भगवान गणेश हर रुप में मंगलकारी हैं, लेकिन धन-लक्ष्मी की परेशानियों को दूर करने के लिए नृत्य करती हुई गणेश प्रतिमा घर में रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। भगवान गणेश की ऐसी प्रतिमा को इस प्रकार रखना चाहिए कि घर के मेन गेट पर भगवान गणेश की दृष्टि रहें। प्रतिमा नहीं होने पर तस्वीर भी लगा सकते हैं। 

2. शंख- वास्तु शस्त्र के अनुसार घर के पूजाघर में हमेशा शंख होना चाहिए शंख में वास्तु दोष दूर करने की अद्भुत शक्ति होती है। जिस घर में शंख रखा होता है, वहां हर तरफ पॉजिटिविटी होती है। शास्त्रों में अनुसार, जिस घर के पूजा स्थल में देवी लक्ष्मी के साथ शंख की स्थापना भी की जाती है और नियमित इसकी पूजा करनी चाहिए, वहां देवी लक्ष्मी स्वयं निवास करती हैं। ऐसे घर में धन संबंधी परेशानी कभी नहीं आती है। 

3. लक्ष्मी और कुबेर- माँ लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है तथा धन के देवता कुवेर को अतः घर में इनकी प्रतिमा अवश्य होना चाहिए स्थाई धन लाभ पाने के लिए घर में देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर दोनों की पूजा की जानी चाहिए। भगवान कुबेर उत्तर दिशा के स्वामी माने जाते हैं, इसलिए इन्हें हमेशा उत्तर दिशा में ही स्थापित करना चाहिए। 

4. बांसुरी- बांसुरी को वास्तु दोष दूर करने में बहुत ही खास माना गया है। आर्थिक समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए व्यक्ति को चांदी की बांसुरी घर में रखना चाहिए। आप चाहें तो सोने की बांसुरी भी रख सकते हैं। वास्तु शास्त्र में अनुसार, सोने की बांसुरी घर में रखने से घर में लक्ष्मी का वास बना रहता है। अगर सोने अथवा चांदी का बांसुरी रखना संभव नहीं हो तो बांस से बनी बांसुरी घर में रख सकते हैं। इससे भी वास्तु दोष दूर होता है और धन पाने के योग बनने लगते हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -