भारत में लग्जरी कारें हुई 1 करोड़ रुपए तक सस्ती, जानिए क्यों?
भारत में लग्जरी कारें हुई 1 करोड़ रुपए तक सस्ती, जानिए क्यों?
Share:

भारत में लग्जरी कार पसंद करने वालों के लिए खुशखबरी हैं। क्योंकि भारत में लग्जरी कारों की कीमतों पर भारी कटौती चल रही है। बता दे कि ऐसा इसलिए क्योंकि ब्रेक्जिट की वजह से यूके में बनी लग्जरी कार्स की कीमतें भारत में कम हो गई हैं। रॉल्स रॉयस, बेंटले, एस्टन मार्टिन, रेंज रोवर और फरारी की कीमतें 20 लाख रुपए से 1 करोड़ रुपए तक कम हुई हैं। इन गाड़ियों की कीमतों में गिरावट आने की वजह बीते साल ब्रिटेन के यूरोपियन यूनियन से अलग होने के फैसले के बाद पाउंड स्टरिंग में तेजी से नजर आई है।

2016 में बिक्री के आकड़े-
यदि वर्ष 2016 में हुए बिक्री के आकड़ो की बात की जाए तो यूके से आने वाली सुपरकारों का इंपोर्ट बढ़ाया जाएगा जिससे इटली और जर्मन मैन्युफैक्चरर्स के लिए खतरा पैदा हो सकता है क्योंकि ये दोनों ही देश भारत में यूरो या डॉलर करंसी में डील करते हैं। वर्ष 2016 के दौरान देश में करीब 200 गाड़ियां ऐसी बिकी हैं जिनकी कीमत 2 करोड़ और उससे ज्यादा थी।

इसके अलावा जैगुआर लैंड रोवर ने भी अपने दो मॉडल्स की कीमत में 4.08 लाख रुपए तक कमी की हैं। कंपनी ने डीजल इंजन वाली लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट की कीमत 47.88 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) से घटाकर 43.8 लाख रुपए कर दी है। रेंज रोवर इवोक डीजल की कीमत को 49.10 रुपए से कम करके 45.85 लाख रुपए कर दिया है। इसके अलावा इन कंपनी ने अपनी लग्जरी गाड़ियों के भी 1 करोड़ रुपए तक दाम घटाए हैं। साथ ही रॉल्स रॉयस, बेंटले, एस्टन मार्टिन, रेंज रोवर और फरारी की कीमतें 20 लाख रुपए से 1 करोड़ रुपए तक कीम कम की गई हैं। 

 

भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें

खुशखबरी: अब पेट्रोल और डीजल की होगी होम डिलेवरी

जानिए इस बार का शघांई का ऑटो शो कैसा रहा ।

सुजुकी ने की अपनी इस बाइक की कीमत की घोषणा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -