आपकी उम्र घटा रही हैं ये 4 आदतें, आज ही छोड़े
आपकी उम्र घटा रही हैं ये 4 आदतें, आज ही छोड़े
Share:

शास्त्रों में कुल 18 पुराणों का वर्णन मिलता है। इन पुराणों में सबसे अहम है गरुण पुराण। आपको बता दें कि गुरुण पुराण का वाचन तब किया जाता है। जब किसी मनुष्य की मृत्यु हो जाती है। गरुड़ पुराण जीवन और मृत्यु के सभी रहस्यों को प्रकट करता है, पुनर्जन्म और मानव आत्माओं, नरक और भयानक दंडों के बारे में जानकारी प्रदान करता है। इसके साथ ही जीवन को पूरी तरह जीने और सही मार्ग पर चलने का तरीका भी बताया गया है। गरुड़ पुराण के मुताबिक, मनुष्य की कुछ आदतें ऐसी होती हैं, जिनके कारण उसकी उम्र घट जाती है।

गरुड़ पुराण के मुताबिक, यदि आप लंबी आयु चाहते हैं तो सुबह देर से उठने की आदत बदल दीजिए। शास्त्रों में ब्रह्म मुहूर्त में उठना अच्छा माना जाता है। प्रातः हवा शुद्ध भी होती है, जिससे कई बीमारियों से मनुष्य बचता है। गरुड़ पुराण के मुताबिक, रात के वक़्त कभी भी दही या दही से बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। रात में दही खाने से कई प्रकार के रोग होते हैं, जिससे मनुष्य की उम्र पर बहुत प्रभाव पड़ता है।

गरुड़ पुराण के मुताबिक, इंसान को पुराना व बासी या सूखा मांस भी नहीं खाना चाहिए। ऐसे मांस का सेवन गंभीर बीमारियों को न्योता होता है तथा खाने वाले की उम्र पर प्रभाव डालता है। गरुड़ पुराण में श्मशान की आग से निकलने वाले धुएं से भी दूर रहने की सलाह दी गई है। मान्यता है कि मृतक के शरीर को जब जलाया जाता है तो इसके धुएं में कई हानिकारक तत्व होते हैं, जो खतरनाक होते हैं।

'क़ुरान में लिखा है काफिरों के खिलाफ हिंसा जायज..', ताहा अहमद ने यह कहकर किया हिन्दू लड़की का रेप, मार-मारकर बनाया मुसलमान

'हिन्दू भगवान में नहीं करो भरोसा', बिलासपुर के स्कूल में प्रिसिंपल ने बच्चों को दिलाई शपथ

आज करें भगवान गणेश के इन चमत्कारी मंत्रों का जाप, पूरी होगी हर मनोकामना

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -