MP में इस बार पड़ेगी कड़ाके की सर्दी, मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट

MP में इस बार पड़ेगी कड़ाके की सर्दी, मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट
Share:

भोपाल: दिसंबर का महीना आरम्भ हो गया है। दक्षिण प्रदेश में चक्रवाती तूफान तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा तमिलनाडु एवं आंध्र प्रदेश के तट से टकराने को तैयार है। इससे तेज हवाओं और बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति हैं। वही इस बीच मध्यप्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई जिलों में झमाझम वर्षा हो रही है। वहीं ठंड के साथ हो रही वर्षा भी लोगों को अब सता रही है। राज्य के कई क्षेत्र कोहरे एवं शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। 

मौसम विभाग ने 7 दिसंबर के पश्चात् कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान जताया है। वहीं 2 संभागों एवं 15 जिलों में बिजली-बारिश होने के साथ तेज हवा तथा ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। दिसंबर के महीने में प्रदेश के मौसम के अलग अलग रंग रुप देखने को मिल रहे है। कभी ठंड और कोहरा राज्य को घेर लेता है तो कभी बादल छाने के साथ बारिश होने लगती है। अलग-अलग जगहों पर चार मौसम प्रणालियां सक्रिय है, जिसकी वजह से बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी आ रही है। ऐसे में 2 3 दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

वही राज्य में चक्रवाती तूफान मिचोंग का प्रभाव भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने ग्वालियर चंबल संभाग के साथ छतरपुर, टीकमगढ़ ,विदिशा, राजगढ़, मंदसौर, नीमच, निवाड़ी जिले में बारिश की संभावना है। इसके साथ ही कई शहरों में आंधी के साथ बारिश की चेतावनी के लिए ऑरेंज येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही एक दर्जन जिलों में कोहरा छाने का अनुमान है। वहीं पचमढ़ी में 12.2 सबसे कम तापमान दर्ज किया गया।

बिहार से सामने आई दिल दहला देने वाली घटना, जमीन विवाद के चलते 5 लोगों पर चढ़ा दिया ट्रैक्टर

कांग्रेस हाईकमान की पहली पसंद रेवंत रेड्डी, तेलंगाना CM के रूप में कल ले सकते हैं शपथ

खड़गे ने बुलाई INDIA की बैठक, नितीश-ममता, अखिलेश ने जाने से किया इंकार ! हार मिलते ही कांग्रेस को आँख दिखाने लगे सहयोगी दल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -