एक नदी के कारण,नहीं हुई यहाँ दो दशक से कोई शादी
एक नदी के कारण,नहीं हुई यहाँ दो दशक से कोई शादी
Share:

देखा जा रहा है आंकड़े के अनुसार दिन प्रतिदिन लिंग अनुपात गिरता जा रहा है। देश में लड़के ज़्यादा हैं और लड़कियां कम हो रही हैं। हालाँकि हर राज्य में ऐसा नही है। लेकिन आधे से ज्यादा राज्य में यही अनुपात है। लड़कियों की संख्या कम होने के कारण शादियों में परेशानी आ रही है। शादी की बात हो रही है तो एक जगह ऐसी है जहाँ कोई शादी नही करना चाहता है।

ख़बर बिहार के भागलपुर जिले की है। यहां के दूरदराज इलाके में एक ऐसा गांव है जहां कोई शादी नहीं करना चाहता। जगदीश के निकट सन्हौली गांव भागलपुर से तकरीबन 12 किलोमीटर दूर है। इस गांव की आबादी 6000 से ज़्यादा लोगों की है। सुनने में आता है कि यहां बीते दो दशक से शहनाई नहीं बजी। इसकी वजह ये बताई जाती है कि यहां आना जाना बेहद मुश्किल है। इस गांव के रस्ते में एक नदी आती है। नदी का नाम है चांदन। कहते हैं कि पुल ना होने के कारण यहां लोग अपने लड़कों की शादी नहीं करते। शहर से जोड़ने वाली सड़क ना होने के चलते यहां कोई बारात नहीं आई।

गांव वालों ने मिलकर पहले इस नदी पर कच्चे पुल का निर्माण किया था। आपको बता दें कि यह गांव तीन दिशाओं से नदी से घिरा हुआ है। इस सच्चाई को आस-पास के गांवों में रहने वाले लोग जानते हैं, वो अपने बच्चों की शादी यहां करने से इसीलिए कतराते हैं। हालांकि गांव के लोगों ने कई बार अपने आप पुल बनाये, पर बात नहीं बनी।

देखिए विडियो, जब ग्वालियर किले में अचानक दिखा भूत

गाड़ी की परछाई ने तोड़ा ट्रैफिक नियम, मालिक का कटा चालान

इस हसीना के साथ डेटिंग करना है तो खर्च करना होगा 41 लाख रूपए

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -