BJP नेता और गौ रक्षकों के बीच हुआ जमकर विवाद, जानिए क्या है मामला?

धनबाद: झारखंड के धनबाद में भारतीय जनता पार्टी एवं गौ रक्षा दल के सदस्यों के बीच खूब विवाद हुआ। गौ रक्षा दल के सदस्यों ने एक कंटेनर को पकड़ा था, जिसमें गोवंश उपस्थित थे। इसी के चलते भाजपा नेता कंटेनर को छुड़ाने पहुंचे थे। इस बात पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। प्राप्त खबर के अनुसार, मामला धनबाद के बरवाअड्डा थाना इलाके के जीटी रोड का है। यहां गोवंश से लदा एक कंटेनर जा रहा था। इस के चलते गौ रक्षा दल के सदस्यों ने कंटेनर को रुकवाया। साथ ही इसकी खबर पुलिस को इसकी खबर दी। 

गौ रक्षा दल का आरोप है कि कंटेनर में लदे गौवंश को पश्चिम बंगाल के कत्लखाने ले जाया जा रहा था। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही भारतीय जनता पार्टी के एक नेता अपने निजी गार्ड के साथ वहां पहुंच गए। उन्होंने कंटेनर को मुक्त कराने की कोशिश की। इसे लेकर गौ रक्षा दल और भाजपा के नेता के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। गौ रक्षा दल की सदस्य सुमन शर्मा का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी नेता के बॉडीगार्ड ने उन्हें बीच सड़क दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

सुमन शर्मा का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी नेता के इशारे पर ही हमारे साथ मारपीट की गई। मौके पर उपस्थित बरवाअड्डा पुलिस मूकदर्शक बनकर तमाशा देखती रही। इस मामले में DSP अमर कुमार ने बताया कि इस मामले में किसी की ओर से लिखित शिकायत नहीं की गई है। मामले में पुलिस तहकीकात कर रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

जल्द ही फिर भारत आएँगे अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन, इस समारोह के लिए पीएम मोदी ने दिया निमंत्रण

कलयुगी बेटे ने कर दी मां की हत्या, मामला जानकर चौंक जाएंगे आप

प्रेमी को हुआ स्किन इंफेक्शन तो प्रेमिका ने तोड़ दिया रिश्ता, गुस्साए युवक ने उठाया ये खौफनाक कदम

- Sponsored Advert -

Most Popular

मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -