युवती से भिड़ी राजबाड़ा खरीदारी करने आई महिलाऐं, फाड़े कपड़े और फिर...
युवती से भिड़ी राजबाड़ा खरीदारी करने आई महिलाऐं, फाड़े कपड़े और फिर...
Share:

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के मशहूर राजबाड़ा इलाके में महिलाओं और लड़की के बीच किसी बात पर झगड़ा हुआ। बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्ष उग्र हो गए तथा मारपीट आरम्भ हो गई। महिलाओं ने लड़की के कपड़े तक फाड़ दिए। घटना का किसी ने वीडियो बना लिया जो वायरल हुआ। हालांकि दोनों पक्षों की तरफ से रिपोर्ट नहीं लिखवाई गई।

प्राप्त हुई खबर के अनुसार, घटना सराफा थाना इलाके की है। यशवंत रोड पर मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें यहां खरीदारी करने आई 3 महिलाओं तथा लड़की के बीच मारपीट होती नजर आ रही है। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाया जो वायरल हुआ। यह वीडियो बुधवार रात का बताया जा रहा है। इसमें 3 महिलाएं एक लड़की को पीटते हुए दिखाई दे रही है। मारपीट इतनी अधिक हो रही थी कि लड़की के कपड़े तक फट गए। वीडियो में एक नाबालिग लड़का भी मारपीट करता नजर आ रहा है। 

कहा जा रहा है कि मारपीट करने वाली महिलाएं एक ही परिवार की थीं जो खरीदारी करने के लिए आई थीं तथा इसी के चलते उनका लड़की से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया तथा मारपीट की नौबत आ गई। तत्पश्चात, महिला पुलिसकर्मी बचाव करती दिखाई दी। बहुत मशक्कत के बाद मारपीट कर रहीं महिलाओं तथा लड़की को अलग किया गया। बाद में विवाद शांत हुआ तथा लड़की व महिलाएं वहां से निकल गईं। इस घटना में दोनों ही पक्षों की तरफ से किसी ने भी पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

इंसानों का बोझ ढोते-ढोते खतरे में पड़ी घोड़े-खच्चरों की जान, 16 दिन में 60 की हुई मौत

तालिबान को NSA अजित डोभाल का स्पष्ट सन्देश, बताया क्या है अफगानिस्तान और भारत का संबंध

भारत ड्रोन महोत्सव 2022 में पीएम मोदी बोले- ड्रोन तकनीक भारत में भी विक्सित की जा सकती है

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -