17वीं मंजिल से बच्चे के साथ गिरी महिला, दोनों की मौत, जांच में जुटी पुलिस
17वीं मंजिल से बच्चे के साथ गिरी महिला, दोनों की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में एक मां और उसके बच्चे की मौत का बेहद चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। ये घटना गौतम बुद्ध नगर के बिसरख थाना क्षेत्र में आने वाली एक सोसाइटी की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सुपरटेक इको विलेज वन में 17वीं मंजिल से गिरने के बाद दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

इस हादसे के कारणों का अभी ठीक-ठाक पता नहीं चल सका है, किन्तु बताया जा रहा है कि मामला ख़ुदकुशी का है। महिला और बच्चे बालकनी से कैसे गिरे, इसे लेकर पुलिस की तफ्तीश जारी है। इस बीच पति से विवाद की बात सामने आ रही है। झगड़े के बाद पति घर छोड़कर चला गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया है। साथ ही पुलिस सोसाइटी में रहने वाले अन्य लोगों के बयान रिकॉर्ड कर रही है।

जिस महिला की मौत हुई है, उसका नाम प्रियंका त्यागी बताया गया है और वो अपने परिवार के साथ इस सोसाइटी में रहती थी। बेटे का नाम दिव्यांशु था। पुलिस मृतक महिला के पति की भी तलाश कर रही है। घटना के समय वो सोसाइटी में नही था और ऐसे में पुलिस फोन के जरिए उससे संपर्क करने का प्रयास कर रही है।

अमेरिका चुनाव के रोमांच से निवेशकों की चांदी, पांच दिन में कमाया 6 लाख करोड़ का मुनाफा

भारतीय बाजारों में तेजी, एफपीआई ने किया करोड़ो का निवेश

फ़ारूक़ अब्दुल्ला बोले- जम्मू कश्मीर का पुराना दर्जा बहाल होने तक मैं नहीं मरूंगा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -