गैस पर खाना पका रही थी महिला और लग गई आग
गैस पर खाना पका रही थी महिला और लग गई आग
Share:

पिछले कुछ समय से लगातार देश के प्रत्येक इलाके में बढ़ता जा रहा घटनाओं का सिलसिला और भी तेजी से आगे बढ़ते जा रहा है, हर दिन किसी न किसी के मरने की खबर सुनते ही लोफ़ोन के दिल और दिमाग में दहशत बढ़ती ही जा रही है. वहीँ आज हम आपके लिए एक ऐसा केस लेकर आए है, जिसकों सुनने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे. जी हां ये केस कही और का नहीं बल्कि मेरठ के जानी ब्लॉक का है, जंहा बीते दिन आग लगने से एक ही परिवार के सदस्य इस आग में झुलस गए. 

जानी ब्लॉक के नेक गांव में खाना बनाते वक़्त अचानक सिलेंडर लीक होने से घर में आग पकड़ ली। इस बीच महिला समेत परिवार के चार सदस्य झुलस गए। घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

मिली जानकारी के अनुसार नेक गांव निवासी महिपाल पुत्र रकबर जानी गंगनहर पुल पर चाट पकौड़ी का ठेला लगाता है। शनिवार रात्रि तकरीबन साढ़े 8 बजे पत्नी ऊषा रसोई में सिलेंडर पर खाना बना रही थी। बेटा अजय और अमन कमरे में खाना खा रहे थे। इस बीच सिलेंडर लीक होने पर आग लग गई और ऊषा उसकी चपेट में आ गई। शोर मचाने पर घटनास्थल पर पहुंचे महिपाल और दोनों बेटों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन वे भी जिसकी चपेट में वह लोग भी आ गए। बाद में ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग में घर का सामान भी जल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चारों को सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। 

'LIGER' फिल्म से बॉलीवुड में तहलका मचाने आ रहे हैं साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा

वंशवाद-मूवी माफिया के अलावा एक्टर को यह चीज भी करती है परेशान, कंगना ने किया खुलासा

आज नंदीग्राम में गरजेंगी ममता बनर्जी, रैली में शामिल नहीं होंगे शिशिर और दिव्येन्दु

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -