पति के दोस्त संग भाग गई थी महिला, 6 महीने बाद ही उतरा प्यार का बुखार और...
पति के दोस्त संग भाग गई थी महिला, 6 महीने बाद ही उतरा प्यार का बुखार और...
Share:

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के खोराबार क्षेत्र में एक अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। एक महिला को अपने पति के दोस्त से प्यार हो गया। प्यार का जुनून उसके सिर पर ऐसा चढ़ा कि अपने मासूम बच्चे एवं पति को छोड़कर प्रेमी संग एक कमरा किराया पर लेकर रहने लगी। मगर इस प्यार का अंत भी 6 माह में ही हो गया। महिला अचानक एक दिन प्रेमी के घर से पति के पास आ गई तथा अब वह प्रेमी से 6 महीने का खर्च मांग रही है। खर्च न देने पर उसने दुष्कर्म का इल्जाम लगाते हुए शिकायत दी। तत्पश्चात, युवक भी पुलिस को आपबीती बताने को हाजिर हो गया। पुलिस की तहकीकात में सच्चाई सामने आने पर महिला की काउंसलिंग कराई जा रही है।

दरअसल, जिस प्रेमी के साथ महिला ने घर बसाने का निर्णय लिया था, उसकी शादी नहीं हुई है। दोस्त के घर आते-जाते युवक का कुछ दिनों पहले तक वह भईया बोलकर बुलाने वाली दोस्त की पत्नी से प्रेम संबंध हो गया। मामला आगे बढ़ा तथा फिर महिला अपने पति और बच्चे को छोड़कर उसके साथ रहने भी चली गई। किराये का कमरा भी उसी मोहल्ले में लिया गया, जहां पति का घर था। 6 माह तक दोनों एक दूसरे के साथ रहे। समाज में भी प्रेमी उसे अपनी पत्नी बोलने लगा। लेकिन, अब महिला को प्रेमी पसंद नहीं है। 6 महीने तक अच्छा लगने वाले युवक में अब उसको शराब पीने समेत तमाम बुराईयां दिखाई देने लगीं। ऐसे में महिला युवक का साथ छोड़कर पति के पास लौट आई। फिर वह युवक से साथ रहने के दौरान हुए उसके खर्च का हिसाब मांगने लगी। इस पर कई बार पंचायत भी हुई।

मामला नहीं सुलझा तो प्रेमी को छोड़कर आने के 15 दिन पश्चात् ही महिला ने 6 महीने में एक लाख रुपये खर्च होने का दावा करते हुए खोराबार थाने में तहरीर दे दी। पुलिस ने युवक को थाने पर बुलाया तो वह सीधे एसपी दफ्तर पहुंच गया। उसने अपनी बात बताई, फिर एसपी सिटी ने पूरे प्रकरण की जांच एक दरोगा को सौंप दी। तहकीकात में स्पष्ट हो गया कि दोनों बालिग है तथा अपनी इच्छा से 6 महीने साथ रहे। युवक ने महिला को झूठा केस न दर्ज कराने के लिए समझाया, नहीं मानने पर उसने भी अपने 2 लाख रुपये खर्च होने का दावा करते हुए प्रार्थना पत्र दे दिया। अब अजब प्रेम की गजब कहानी में उलझी पुलिस काउंसलिंग की सहायता से दोनों को अपने जीवन की नई शुरुआत करने की सलाह दे रही है।

एसपी सिटी, कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि महिला एवं उसका प्रेमी एक साथ रहे थे। महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया, जो तहकीकात में फर्जी पाया गया है। किसी को भी बलात्कार जैसे गलत केस में नहीं फंसाया जा सकता। फिलहाल दोनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस की तहकीकात में यह भी सामने आया है कि दोनों बाहर भी घूमने गए थे। इस के चलते पैसा किसका खर्च हुआ, यह तय कर पाना मुश्किल है। दूसरे पुलिस का यह काम भी नहीं है कि वह रुपये की पंचायत कर कराए। पुलिस दोनों पक्ष को समझा रही है।

ऑफिस का कलीग करता था बॉस से चुगली, तंग आकर एंप्लॉई ने कर ली आत्महत्या

बहन के लव मैरिज करने से नाराज थे भाई, तलवार से काट डाला जीजा का गला

मनीष कश्यप ने थामा BJP का दामन, बोले- 'मेरी मां मोदी की फैन'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -