बाप रे! इन डिश के बारे में जानकर आप भी यही कहेंगे
बाप रे! इन डिश के बारे में जानकर आप भी यही कहेंगे
Share:

खाने का नाम लेते ही हमारे मुँह में पानी आने लगता है। आखिर भारत में खाने की चीजें मिलती ही इतनी स्वादिष्ट हैं। मन तो ललचेगा ही। लेकिन सभी देशों में अपनी अपनी तरह की डिशेस बनायीं जाती है। कुछ हम जानते हैं कुछ नही। और कुछ को तो हम सोच भी नही सकते कि ये चीज़े भी खाने लायक होती हैं या कोई इंसान इन्हें भी खा सकता है। अगर हम ये चीज़े देख ले तो शायद.. सच में कई बार मन सोचने पर मजबूर हो जाता है कि लोग ऐसी चीज़ें कैसे खा सकते हैं। आप खुद ही देखिये अब।

1. चिकन के पैर- ईस्ट एशिया, कैरिबियन, साउथ अमेरिका और साउथ अफ्रीका में मुर्गे के पैर खाए जाते हैं।

2. हैगिस- डिश स्कॉटलैंड में बड़ी मशहूर है। भेड़ के दिल, लीवर और फेफड़ों का कीमा बना कर प्याज़, ओटमील, और चर्बी के साथ मिक्स किया जाता है।

3. ड्रंकन श्रिम्प- झींगे की ये डिश चाइना की कुछ जगहों में फेमस है। इसमें झींगे को जीवित ही खाया जाता है।

4. कासु मार्ज़ु- सार्डिनिया में खायी जाने वाली ये चीज़ भेड़ के दूध से बनती है। लेकिन इसमें एक चीज़ और होती है और वो है ज़िंदा इल्लियां।

5. सूखी छिपकलियां- एशिया के कुछ देशों में छिपकली को सूप में डाल कर पीते हैं।

6. ब्लैक पुडिंग- जमे हुए खून को फल-फूल के साथ मिक्स कर के चर्बी और ब्रेड के टुकड़ों के साथ मिलाया जाता है. फिर इसे सॉसेज स्किन में डाल कर खाया जाता है।

7. सन्नकजी- एशिया के कुछ देशों में ऑक्टोपस खाया जाता है और वो भी कच्चा। शेफ, ज़िंदा ऑक्टोपस के अंगों को आपकी आंखों के सामने अलग करेगा और उसे तिल के तेल में डुबा कर आपको देगा।

8. शियोकारा- जापान में चाव से खाए जाने वाली ये डिश बहुत ही वाहियात है। अलग-अलग समुद्री जीवों के मीट को उनकी ही फर्मेन्टेड अंतड़ियों में मिला कर, उस पर नमक-मिर्ची डाल कर परोसा जाता है। और हां, वो भी कच्चा।

9. फ्राइड स्पाइडर- तली हुई मकड़ी कम्बोडिया के शहर स्कूओन में बहुत पॉपुलर है।

10. खश- ये एक फ़ारसी डिश है जिसके नाम का मतलब होता है सर और खुर, क्योंकि इसमें गाय का सर और खुर पड़ता है।

इन 15 Creative कुर्सियों पर बैठने से पहले 10 बार सोचेंगे

यह बाहुबली लगाता है 200 फ़ीट ऊँचे झरने से छलांग, देखिए विडियो

दुनिया का सबसे घीनौना आदमी भी नहीं खाना चाहेगा इस तरह की...​

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -