इस मंदिर में होती है मानव इच्छा पूरी
इस मंदिर में होती है मानव इच्छा पूरी
Share:

एफएफबी चरनौली के समीप 1950 में स्थापित शिव मन्दिर क्षेत्र में आस्था का प्रमुख केंद्र बना है। यहां इस क्षेत्र के अलावा दूर-दराज से भी श्रद्धालु आते हैं। स्थापना के बाद से ही यह स्थल इच्छापूर्ण मन्दिर के नाम से विख्यात है। यहां महाशिव रात्री के आलावा भी हर समय भक्तों का तांता लगा रहता है। प्रत्येक पर्व पर भक्त लंगर लगाते हैं। 

हवन-यज्ञ, रूद्राभिषेक आदि धार्मिक आयोजनों का सिलसिला वर्ष भर बना रहता है। सेवक सीताराम ने बताया की पुराणों के अनुसार शिव अराधना से मनुष्य की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। शिवलिंग पर मात्र जल चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। सेवादार के अनुसार यह शिवालय 1 एफएफबीए की कल्याण भूमि में स्थित होने के कारण अध्यात्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है। 

प्राकृतिक रूप से बना है ललाट :

ज्योतिषचार्य हेमन्त शर्मा ने बताया की यह ज्योतिर्लिंग प्राचीन पत्थर का शिवलिंग है, जिसमे सफेद ललाट प्राकृतिक रूप से बना हुआ है। भोलेबाबा के भक्तों के लिए यह बात बड़ी है। भगवान शिव को संहारक माना गया है। यह शिवालय कल्याण भूमि में स्थित है इसलिए भी यहां जप-तप का महत्व भी अधिक होता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -