इस मंदिर की है एक रहस्यमय कहानी
इस मंदिर की है एक रहस्यमय कहानी
Share:

बचपन में कई बार सबने अपने दादी दादाओं से रहस्यमय कहानियाँ सुनी होंगी या फिर पढ़ी होंगी और उन रहस्यमय कहानियों में हमेशा एक पुरानी हवेली, घर, जंगल आदि के ही डरावने होने की बात सुनी होगी, पर क्या कभी सोचा है कि एक मंदिर भी ऐसा है जो अपनी रहस्यमय कहानियों के लिए प्रसिद्ध है? जी हां एक ऐसा मंदिर भी भारत में है जो अपनी रहस्यमयी डरावनी कहानियों के लिए भी प्रसिद्ध है, वह है मध्य प्रदेश राज्य के मैहर शहर में स्थपित शारदा देवी का मंदिर। तो चलिए इसी रोचक बात के साथ आपको बताते हैं हम इसकी रहस्यमय कहानी भी।

शारदा देवी मंदिर यह मंदिर मध्य प्रदेश के मैहर शहर में त्रिकूट पर्वत की उँचाई पर स्थित है। मैहर शहर का नाम भी भगवान से जुड़ी कहानी पर ही निर्धारित है। कहा जाता है कि जब भगवान शिव जी देवी सती के शव को गोदी में उठा कर ले जा रहे थे तब उनके गले का हार टूट कर इस जगह में गिर गया और तब से ही इस शहर का नाम माई का हार, 'मैहर' पड़ गया। मैहर का शारदा देवी मंदिर अपने भक्तों से सदा पटा पड़ा रहता है।

इस मंदिर तक पहुँचने के लिए आपको इस मंदिर की 1063 सीढ़ियाँ को पार करना होगा। इस मंदिर की महत्ता हर साल लाखों भक्तों को अपनी ओर आमंत्रित करती है। इस मंदिर में माँ शारदे को पूजा जाता है। बुज़ुर्ग लोगों ओर शारीरिक दुर्बलता से पीड़ित लोगों को यहाँ तक पहुँचाने के लिए रस्सी के रास्ता का भी प्रबंध है।आमतौर पर यहाँ श्रधालुओं का आना जाना लगा रहता है, पर नवरात्रि के मौके पर तो यहाँ पर भक्तों का भारी सैलाब उमड़ता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -