देश में सूरज बरसा रहा आग, तो जम्मू - कश्मीर में बरस रहे बर्फ के गोले
देश में सूरज बरसा रहा आग, तो जम्मू - कश्मीर में बरस रहे बर्फ के गोले
Share:

जम्मू  : एक ओर जहां सारा देश बढ़ते तापमान से झुलस रहा है वहीं दूसरी ओर जम्मू - कश्मीर में शीतलहर से वातावरण में ठंडक घुल गई है। यही नहीं बीते चार दिनों से चल रही बारिश के साथ अब उंचाई वाले क्षेत्रों में रहवासियों को बर्फबारी का नज़ारा देखने को मिला है।  मिली जानकारी के अनुसार भद्रवाह जिले के करीब कैलाश पर्वत श्रृंखला, पडरी गली, भाल पडरी, ब्रेड बाल, नेहयेद चिल्ली के साथ आशापति ग्लैशियर सफेद चादर से ढंके हुए हैं। मौसम में सर्दी का इतना जबरदस्त असर घुला हुआ है कि लोग घरों में दुबके रहने पर मजबूर हैं। दूसरी ओर लोगों द्वारा सर्दी के हालात का सामना किया जा रहा है।

लोग गर्म तासिर वाले पेय पदार्थ और भोजन ग्रहण कर खुद को गर्म रखने में लगे हैं। यही नहीं शाम होते ही लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहते हैं। जम्मू - कश्मीर के मौसम में आए बदलाव पर लोग आश्चर्य कर रहे हैं। यही नहीं लोग यहां के पर्वतीय क्षेत्र और बर्फबारी का आनंद लेने के लिए गर्मी की छुट्टियों में पहुंचने का मन बना रहे हैं। ऐसे में यहां पर्यटन बढने की पूरी संभावना जताई जा रही है।

 प्रदेश में सभी मार्गों पर आवागमन सुचारू रूप से चलने के लिए आईटीबीपी का दल सक्रिय हो गया है। हालांकि बर्फबारी से जनजीवन असामान्य हो गया है वहीं मौसम में ठंडक घुलने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है।देश के ऐसे क्षेत्र जहां गर्मी का असर जोरदार होता है वहां के लोग जम्मू - कश्मीर की यात्रा का मन बना रहे हैं इसके लिए लोगों द्वारा ट्रैवल कंपनियों, होटल्स, रेस्टोरेंट्स में बुकिंग को लेकर पूछताछ की जा रही है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -