ये है एशिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर, पत्थर को थपथपाने पर आती है डमरू की आवाज
ये है एशिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर, पत्थर को थपथपाने पर आती है डमरू की आवाज
Share:

आप सभी जानते ही होंगे दुनियाभर में भगवान शिव के कई मंदिर हैं और इनका अपना अपना धार्मिक महत्व भी हैं। हालाँकि क्या जानते हैं कि हिमाचल में सोलन में एशिया का सबसे उंचा शिव मंदिर स्थित हैं। जी हाँ, भगवान शिव का भव्य मंदिर सोलन के प्राकृतिक पहाड़ी पर स्थित है, और इस मंदिर का नाम है जटोली शिव मंदिर। कहा जाता है जटोली शिव मंदिर राजगढ़ रोड पर सोलन से करीब 7 किलोमिटर दूरी पर स्थित हैं। आप सभी को बता दें कि दक्षिण द्रवीड शैली में बना यह मंदिर कला का बेजोड़ नमूना है। जी हाँ और इस मंदिर को बनने में ही करीब 39 साल का समय लगा था। आप सभी को बता दें कि इस मंदिर में तीन गुंबद हैं और सबसे ऊंचे गुंबद को शिखर कहा जाता है।

वहीं दूसरे सर्वोच्च गुंबद को विमना कहा जाता है, और तीसरे को सबसे कम ऊंचाई वाले को त्रिशूल कहा जाता है। यहाँ पहले गुंबद में, भगवान गणेश की मूर्ति हैं, जबकि दूसरे गुंबद में शेष नाग की मूर्ति है। आपको बता दें कि मंदिर के तीनों गुंबद में कई प्रसिद्ध हिंदू भगवान और देवी की नक्काशी की गई है। केवल यही नहीं बल्कि सोलन में जटोली मंदिर का एक और आकर्षण इसकी ऊंचाई है जो लगभग 111 फीट है, इसी के चलते इसे एशिया में सबसे ऊंचा माना जाता है। इस मंदिर का नाम ‘जटा’ से लिया है, जो आगे भगवान शिव के लंबे जटाओं को दर्शाता है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि यहां पत्थर को थपथपाने पर डमरू जैसी ध्वनि आती हैं।

वैसे इस मंदिर से जुड़ी कुछ दंतकथाएं हैं, और उनमें से एक है कि ''पौराणिक समय में भगवान भालेनाथ यहां पर कुछ समय के लिए रुके थे। 1950 में एक सिद्ध बाबा स्वामी कृष्णानंद परमहंस यहां पर आएं। कहा जाता हैं कि यहां के लोग पानी की समस्या से जुझ रहे थे और लोगों को बहुत दूर से पानी लाना पड़ता था। इसलिए स्वामी कृष्णानंद परमहंस ने भगवान शिव की घोर तपस्या की और त्रिशूल के प्रहार से जमीन से पानी निकाला। लोगों का कहना हैं की, तब से लेकर आज तक जटोली में कभी भी पानी की कोई समस्या नहीं हुई।''

महाशिवरात्रि पर करें चमत्कारिक शिव मन्त्रों का जाप, जानिए चार पहर की पूजा का समय

अनोखा शिव मंदिर जहाँ 6 साल से देखभाल कर रहे मुस्लिम बाप-बेटे

ये वाला रुद्राक्ष पहनते ही होने लगती है धन की बरसात, मिलता है हर सुख

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -