'जामा मस्जिद में श्री कृष्ण की प्रतिमा दबी है', वृंदावन पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री ने किया चौंकाने वाला दावा
'जामा मस्जिद में श्री कृष्ण की प्रतिमा दबी है', वृंदावन पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री ने किया चौंकाने वाला दावा
Share:

आगरा: बुधवार को बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) यूपी में कान्हा की नगरी वृंदावन (Vrindavan) पहुंचे। यहां धीरेंद्र शास्त्री ने एक बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि आगरा (Agra) की जामा मस्जिद (Jama Masjid) के नीचे श्री कृष्ण की मूर्ति दबी है, जिसे जल्द निकालकर सामने लाएंगे। इस के चलते उन्होंने लोकप्रिय कथावाचक ठाकुर देवकीनंदन महाराज से मिले तथा प्रियाकांत जू मंदिर में दर्शन किए। इसके साथ ही मंदिर में चल रहे 1.25 करोड़ पार्थिव शिव लिंग निर्माण कार्यक्रम में हिस्सा लिया तथा महादेव की पूजा कर आरती उतारी।

वहीं मीडिया से चर्चा करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वृंदावन के बांके बिहारी, सब पर दया दृष्टि बनाए रखें। उन्होंने वृंदावन में होने वाली दुर्घटना को लेकर कहा कि यहां पर भी व्यवस्था बदलनी चाहिए तथा काशी विश्वनाथ की भांति से विकाश कार्य हो यानी बांके बिहारी का कॉरिडोर बनना चाहिए, तभी हादसे रुक सकते हैं। इस के चलते धीरेंद्र शास्त्री ने राजनीति पर बात करने से मना कर दिया। बाद में धीरेंद्र शास्त्री ने कृष्ण जन्मभूमि एवं मस्जिद विवाद में कहा कि हम पूरी तरह से कृष्ण जन्मभूमि के पक्ष में हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया कि आगरा की जामा मस्जिद में श्री कृष्ण की मूर्ति दबी है, जो कि जल्द निकलकर सामने आएगी।

वही धीरेंद्र शास्त्री ने बांके बिहारी के कॉरिडोर बनाने के पक्ष में कहा कि इस कॉरिडोर को शीघ्र बनना चाहिए। ये शिवलिंग पूजा भी उसी के लिए की जा रही है। उन्होंने कहा कि ये यज्ञ भी इसलिए किया जा रहा है कि प्रभु श्री राम की भांति कृष्ण कन्हैया जल्द बाहर निकलकर आएं, जिससे सबकी आंखें खुल जाएं। आगे धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि अब सनातन धर्म के लोग जागरूक हो रहे हैं, शीघ्र ही सब कुछ ठीक होगा तथा कृष्ण जन्मभूमि की प्रतीक्षा समाप्त होगी

'हिंदू धर्म इस्लाम से भी पुराना है और सभी मुसलमान पहले हिंदू ही थे', गुलाम नबी आजाद ने दिया बड़ा बयान

'भर्ती प्रक्रिया में महिला उम्मीदवारों की छाती मापने वाला नियम अपमानजनक', हाईकोर्ट ने की टिप्पणी

हिन्दू लड़की को अगवा कर ले जा रहा था मुस्लिम युवक, भीड़ ने 'जय श्री राम' के नारे लगाते हुए कर दी जमकर पिटाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -