पति पत्नि के बीच थाने में हुआ झगड़ा, फिर हुआ ऐसा कि उड़ गए सबसे होश
पति पत्नि के बीच थाने में हुआ झगड़ा, फिर हुआ ऐसा कि उड़ गए सबसे होश
Share:

नांदेड: महाराष्ट्र के नांदेड थाने में जहर पीकर एक दंपति ने आत्महत्या करने का प्रयास किया है। जानकारी के अनुसार बता दें कि थाने परिसर में जहर पीने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वहीं आनन-फानन में पुलिस ने दंपत्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान पति की मौत हो गई। वहीं महिला की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

हेलीकाप्टर घोटाला: पांच दिन तक सीबीआई हिरासत में रहेगा सोनिया गाँधी और राहुल का राज़दार मिशेल

यहां बता दें कि नांदेड जिले के वाल्मिकनगर इलाके में रहने वाले अश्विनी शिवशंकर पाटिल और शिवशंकर नरसिंगराव पाटिल में आए दिन झगड़ा होता रहता है। इसके साथ ही मंगलवार को अश्विनी शिवशंकर पाटिल मुखेड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने आई थी। वहीं बता दें कि इसी दौरान शिवशंकर नरसिंगराव पाटिल भी वहा आ गया और दोनों के बीच थाने के अंदर इस बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद शिवशंकर नरसिंगराव पाटिल ने पुलिस थाना में जहर पिया। उसके बाद अश्विनी ने भी थाने में जहर पी लिया।

मीटू कैंपेन: आलोकनाथ गिरफ्तारी के डर से मुंबई छोड़कर भागे

यहां बता दें कि थाने परिसर में दोनों के जहर पीने की सूचना से पुलिस भी चौंक गई। बता दें कि दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शिवशंकर पाटिल की मौत हो गई। वहीं इस मामले में मृतक की मां शकुंतला नरसिंगराव पाटिल ने शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि बेटे-बहू में हमेशा झगड़ा रहता था। दोनों की आपस में बनती नहीं थी।


खबरें और भी

मध्यप्रदेश: दंपत्ति का अश्लील वीडियो वायरल करने पर ग्रुप एडमिन गिरफ्तार

दंपत्ति ने घर में छापे 5.60 करोड़ रुपए, अब एनआईए करेगी जांच

मुंबई में 7 साल के बच्चे ने जीते हैं शतरंज में कई खिताब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -