वो खिलाड़ी, जो IPL के पहले सीजन से खेल रहा है, क्या फिर फाइनल में मचा पाएगा धूम?
वो खिलाड़ी, जो IPL के पहले सीजन से खेल रहा है, क्या फिर फाइनल में मचा पाएगा धूम?
Share:

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन का रोमांच अब अपने अंतिम चरण पर पहुंच गया है। इस सीजन का विजेता रविवार (29 मई) को मिलेगा। मतलब इसी दिन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स (GT) तथा राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच फाइनल खेला जाएगा। IPL का यह 15वां सीजन है। टूर्नामेंट का आरम्भ 2008 में हुआ था। पहला सीजन राजस्थान रॉयल्स ने ही जीता था तथा वह इस बार अपना दूसरा फाइनल खेलने उतरेगी। तब से अब तक कई प्रकार के परिवर्तन हुए हैं। कई दिग्गज खिलाड़ियों ने संन्यास ले लिया, तो कई को अवसर नहीं प्राप्त हुआ है। 

विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी एवं रोहित शर्मा सहित कुछ खिलाड़ी पहले सीजन से अब तक खेलते आ रहे हैं, लेकिन उन्हें फाइनल में स्थान नहीं प्राप्त हो सका है। इस बार गुजरात और राजस्थान टीम के बीच टक्कर होगी। इन दोनों की स्क्वॉड में मिलाकर केवल एक खिलाड़ी ऋद्धिमान साहा हैं, जो 2008 से अब तक खेल रहे हैं। यह विकेटकीपर बैटर गुजरात टीम के लिए ओपनिंग कर रहा है। साहा इस सीजन में बेहतरीन फॉर्म में हैं। साहा ने अपने IPL करियर में केवल एक ही शतक जमाया है तथा यह फाइनल में लगाया था। साहा किसी IPL फाइनल में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने 2014 फाइनल में पंजाब टीम की तरफ से खेलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ही लगाया था। तब साहा ने नाबाद 115 रनों की पारी खेली थी। हालांकि पंजाब टीम यह फ़ाइनल जीत नहीं सकी थी। अब प्रशंसकों को उम्मीद है कि साहा दोबारा शतक जमाएंगे तथा इस बार अपनी टीम को जीत दिलाएंगे।

प्लेऑफ में शतक लगाने वाले ओवरऑल खिलाड़ी:-
वीरेंद्र सहवाग (पंजाब टीम) -  122 रन - चेन्नई के खिलाफ क्वालिफायर-2, (2014)
शेन वॉट्सन (चेन्नई टीम) -  117* रन - हैदराबाद के खिलाफ फाइनल, (2018)
ऋद्धिमान साहा (पंजाब टीम) -  115* रन - कोलकाता के खिलाफ फाइनल, (2014)
मुरली विजय (चेन्नई टीम) -  113 रन - दिल्ली के खिलाफ क्वालिफायर-2, (2012)
रजत पाटीदार (बेंगलुरु टीम) -  112* रन - लखनऊ के खिलाफ एलिमिनेटर, (2022)

RCB के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद विराट कोहली ने लिखा खास नोट, फैंस हुए भावुक

चेन्नई फीडे विश्व शतरंज ओलंपियाड में 187 देशो की प्रतिभागिता से बन सकता है नया रिकॉर्ड

एशिया कप हॉकी में भारत ने सुपर-4 के पहले लीग मैच में जापान को दी मात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -