नाबालिग को जान से मारने की धमकी देने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा
नाबालिग को जान से मारने की धमकी देने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा
Share:

इंदौर। यह मामला है इंदौर के नंदबाग कॉलोनी का है ,जहां पर 11 वीं क्लास में पड़ने वाली छात्रा अपनी कॉलोनी में रहने में वाले लड़के से परेशान हो गई। लड़का आए दिन लड़की को छेड़ता वह उस पर अश्लील कमेंट भी करता था। जब लड़की के पिता ने समझाने की कोशिश की तो वह चाकू लेकर लड़की के घर पर पहुंच गया। इस बात से परेशान होकर लड़की के पिता ने थाने में अपनी शिकायत दर्ज करवाई।देर रात पुलिस ने गंभीर धाराओं के साथ केस दर्ज किया और लड़के को गिरफ्तार कर लिया। 

बाणगंगा पुलिस का कहना है की लड़की16 साल की है लड़की की शिकायत पर लेखराज निवासी यादव पैलेस के खिलाफ 354, 354क, 354घ, 294, 506, 452 भादवि, 7/8 पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। छात्रा का कहना है की लड़का उसके घर चाकू लेकर पहुंच गया और पिता को धमकाकर कहता है, वह लड़की को उठाकर ले जाएगा , यही नहीं लड़के ने जान से मारने की धमकी दी और आधे घंटे तक घर के बाहर खड़ा रहा।  

छात्र के पिता का कहना है की उनकी बेटी 11 वीं  क्लास की छात्रा है,लेखराज उनकी कॉलोनी में ही रहता है ,लेखराज ने लड़की से दोस्ती के बहाने नंबर माँगा था।वह छात्रा से अकेले में मिलने की बात करता था। इस वजह से छात्रा ने उससे बात बंद कर दी। इसके बाद छात्रा जब भी स्कूल जाती तो वह उसका पीछा करता वह उस पर गंदे कमेंट भी करता। छात्रा के स्कूल के बच्चो को गंदे मैसेज भेजता और छात्रा के बारे में अश्लील बाते कहता था। जिससे लड़की मानसिक रूप से काफी परेशान हो गयी थी। कॉलोनी में रहने वाले कई लड़को से भी उसने लड़की के बारे में  गलत बाते कही। परन्तु बेटी ने इस बारे में उन्हे नहीं बताया।

लड़की के पिता के कहना है की उनके दो बच्चे है। शनिवार के दिन वह घर पर ही थे और उनकी बेटी घर पर काम कर रही थी। इसी के चलते लेखराज उनके घर पर चाकू लेकर आगया। आधे घंटे तक बहार खड़े रहकर वह उन्हे धमकाने लगा वह लड़की को जान से मारने की धमकी देने लगा उन्होंने लेखराज की माँ को समझाने की बात की थी,जिसकी वजह से वह नाराज हो गया और बेटी को उठाकर ले जाने की धमकी देने लगा ,काफी देर तक लड़की वह उसके पिता घर में बंद रहे और लड़के के जाने के बाद बहार निकले और रिश्तेदारों से बात कर लड़के के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। मूल रूप से लेखराज सोनकच्छ का रहने वाला है उसके परिवार में तीन भाई बहन हैअपनी माँ के साथ कुछ साल पहले ही यादव पैलेस में रहने आये थे। पुलिस के मुताबित लेखराज को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है।

'मर्जी से शादी करो और धर्म बदलो..', हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ SC जाएगी शिवराज सरकार

फूफा ने किया 9 वर्षीय भतीजी का बलात्कार, हत्या कर जंगल में फेंका शव

MP के इस हॉस्पिटल के ICU में घुस गई गाय, और फिर

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -