मीडिया से चर्चा के दौरान राखी सावंत को घूर रहा था शख्स, भड़की एक्ट्रेस ने किया कुछ ऐसा की रह गए सब दंग
मीडिया से चर्चा के दौरान राखी सावंत को घूर रहा था शख्स, भड़की एक्ट्रेस ने किया कुछ ऐसा की रह गए सब दंग
Share:

देश के सबसे बड़े और चर्चित टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 14 की प्रतियोगी रही राखी सावंत अक्सर अपने बेबाक अंदाज के कारण चर्चाओं में बनी रहती हैं। वह कब क्या बोल दें किसी को नहीं पता। वही अब हाल ही में राखी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह मीडिया से चर्चा कर रही होती हैं कि तभी एक व्यक्ति उन्हें घूरता है। व्यक्ति के घूरने से राखी भड़क जाती हैं तथा सबके समक्ष उनकी क्लास लगा देती हैं। राखी उस अंकल को बोलती हैं जो ऑफ कैमरा होता है कि अंकल आप जाओ न। मैं इंटरव्यू कर रही हूं। आप क्यों देख रहे हो? लड़की नहीं देखी अंकल? जाओ न।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Newsy Corner (@newsycorner)

राखी के ऐसे कहने के पश्चात् वह व्यक्ति बाइक शुरू करके जाने लगता है तभी वह बोलती हैं, देखो एक्सीडेंट हो जाएगा। जाओ उधर देखो। मुझे मत देखो। फिर वह शख्स बोलता है कि यदि उनका एक्सीडेंट हो जाएगा तो इसमें राखी की गलती होगी। इस पर वह बोलती हैं, हां देखो क्या कह रहा है।

इसी के चलते राखी ने पर्ल वी पुरी के रेप के आरोप में गिरफ्तार होने पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। राखी ने कहा कि उन्हें भरोसा है पर्ल ऐसा नहीं कर सकता तथा वह उनका समर्थन करती हैं। राखी ने कहा, यदि भगवान खुद भी आकर कहे कि पर्ल ने ऐसा किया है तो भी मुझे भरोसा नहीं होगा। वह बेहद शरीफ हैं। राखी ने आगे कहा कि वह पर्ल के साथ काम कर चुकी हैं तथा उन्होंने कभी किसी महिला को देखने के लिए सिर भी नहीं उठाया। बगैर किसी प्रूफ के किसी पर आरोप लगाना गलत है। 

शादी की तैयारियों में जुटी देवोलीना भट्टाचार्जी, लेकिन नहीं बता रही है दूल्हे का नाम

डीजीपी के पास है पर्ल वी पुरी के खिलाफ सबूत, एकता कपूर बोलीं- 'पीड़ित बच्ची की मां ने उसे निर्दोष बताया'

Video: घूर रहे शख्स को देख भड़कीं राखी सावंत, चिल्लाते हुए बोला- 'लड़की नहीं देखी क्या कभी अंकल'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -