'जो अपनी सरकार नहीं बचा पाया वो महाराष्ट्र की बचाने में लगा है', CM शिवराज ने ली कमलनाथ पर चुटकी
'जो अपनी सरकार नहीं बचा पाया वो महाराष्ट्र की बचाने में लगा है', CM शिवराज ने ली कमलनाथ पर चुटकी
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार के खतरे को दूर करने के लिए कांग्रेस ने कमलनाथ को महाराष्ट्र का ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। इसी संबंध में कमलनाथ इन दिनों महाराष्ट्र में हैं तथा शिवसेना के बागी MLA एकनाथ शिंदे तथा उद्धव ठाकरे के बीच तालमेल बिठाने में जुटे हुए हैं। हालांकि उनके इस प्रयास पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुटकी ली है।

22 जून को उज्जैन में एक संबोधन के चलते शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस अनाथ हो गई है। कांग्रेस की दुखती रग पर भी हाथ रखते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "कमलनाथ महाराष्ट्र गए हैं. जो मध्य प्रदेश में अपनी सरकार नहीं बचा पाया वह महाराष्ट्र सरकार को कैसे बचा सकता है. कांग्रेस अपनी आखिरी सांसे ले रही है।"

इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता प्रवर्तन निदेशालय के चक्कर लगा रहे हैं। कांग्रेस अपनी आखिरी घड़ियां गिन रही है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस कभी किसी का भला नहीं कर सकती है। बता दे कि शिवसेना में बगावत की आग रफ़्तार से फैल रही है। बागी विधायकों के आँकड़े में तेजी से इजाफा हो रहा है। एकनाथ शिंदे ने दावा किया है कि उनके खेमे को 46 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। अगली योजना पर जल्द फैसला होगा।

पीले चावल डालकर मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक

हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा का जलवा कायम, लेकिन CM-डिप्टी CM के क्षेत्र में मिला झटका

संजय राउत करने वाले हैं बड़ा खुलासा, मची सियासी हलचल 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -