'अगली विजयदशमी 'रामलला के मंदिर' में मनाई जाएगी', द्वारका में बोले PM मोदी
'अगली विजयदशमी 'रामलला के मंदिर' में मनाई जाएगी', द्वारका में बोले PM मोदी
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के द्वारका में इस समय रावण दहन का कार्यक्रम हो रहा है। इस समय पीएम नरेंद्र मोदी द्वारका के सेक्टर-10 रामलीला मैदान में उपस्थित हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां पहुंचकर पहले पूजा अर्चना की, फिर रावण दहन कार्यक्रम में भाग लिया। इससे पहले उन्होंने जनता को संबोधित किया। 

इस के चलते उन्होंने कहा, "मैं समस्त भारतवासियों को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं देता हूं। ये पर्व अन्याय पर न्याय की विजय पर्व है...ये अत्याचारी रावण पर भगवान श्री राम के विजय का पर्व है। हम इसी भावना के साथ हर वर्ष रावण दहन करते हैं। ये पर्व हमारे लिए संकल्पों का पर्व है, अपने संकल्पों को दोहराने का पर्व है। इस बार हम दशहरा तब मना रहे हैं, जब चंद्रमा पर हमारी विजय को 2 महीने पूरे हुए हैं। दशहरे पर शस्त्र पूजा का भी विधान है। भारत की धरती पर शस्त्रों की पूजा किसी भूमि पर आधिपत्य नहीं, बल्कि उसकी रक्षा के लिए की जाती है।"

आगे उन्होंने कहा, “आज हमें सौभाग्य प्राप्त हुआ है कि प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर बनते हुए देख रहे हैं। अयोध्या में अगली बार रामनवमी पर लोगों को हर्षित करने वाला पल होगा। राममंदिर में प्रभु श्री राम के विराजमान के बस कुछ ही महीने बचे है। शताब्दियों के बाद प्रभु श्री राम मंदिर में विराजमान होंगे।” आपको बता दें कि कार्यक्रम में रावण, कुंभकरण एवं मेघनाथ के अतिरिक्त एक अन्य पुतला भी बनाया गया था। यह पुतला महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के विरोध में तैयार किया गया है, इसका भी दहन किया गया।

BJP प्रवक्ता की बेटी का बिहार शिक्षक भर्ती में हुआ चयन तो RJD बोली- 'ये सब नीतीश और तेजस्वी की कृपा...'

'लैंड फॉर जॉब' की तर्ज पर अब हुआ 'पैसे के बदले नौकरी' घोटाला, बिहार के पूर्व CM का बड़ा दावा

हादसे का शिकार हुई हरीश रावत की कार, सीने में लगी चोट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -