जिस चाक़ू से मांस काटता था जौहर महमूद, उसी से महिला डॉक्टर को काट डाला, आरोपी से प्यार करती थी मृतका
जिस चाक़ू से मांस काटता था जौहर महमूद, उसी से महिला डॉक्टर को काट डाला, आरोपी से प्यार करती थी मृतका
Share:

श्रीनगर: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में 7 मार्च 2023 को सुमेधा शर्मा नामक एक महिला दंत चिकित्सक की मांस काटने वाले चाकू से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। हत्या का इल्जाम महिला डॉक्टर के कथित प्रेमी डॉक्टर जौहर महमूद गनी पर लगा था। इसी के साथ उस वक़्त जौहर ने खुद को अपने जीवन से परेशान बताकर आत्महत्या की कोशिश भी की थी। इस मामले में अब जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कोर्ट में आरोपपत्र दायर कर दिया है।

 

रिपोर्ट के अनुसार, 1249 पेजों की यह चार्जशीट मंगलवार (31 अक्टूबर 2023) को फाइल की गई है। पुलिस ने चार्जशीट में आरोपित डॉक्टर के खिलाफ काफी सबूत पेश करने का दावा किया है। इस संबंध में जम्मू के जानीपुर थाने में FIR संख्या 27/2023 के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपित डॉ जौहर के खिलाफ IPC की धारा 302 और 323 के तहत कार्रवाई की गई थी। इस मामले की जाँच के लिए इस विशेष जाँच दल (SIT) गठित की गई थी। इस SIT में पुलिस अधीक्षक रमनीश गुप्ता, विशाल शूर और सचित शर्मा नामक 2 SDPO तथा सिकंदर चौहान और राकेश शर्मा नाम के 2 इंस्पेक्टर शामिल थे। इसके बाद पुलिस ने उसके पति जौहर महमूद गनी को अरेस्ट कर लिया गया है।

बता दें कि जम्मू के तालाब तिल्लो के गोल पुली क्षेत्र की निवासिनी सुमेधा दिल्ली में रहकर MDS की पढ़ाई कर रही थी। उनकी दोस्ती जम्मू के ही पमपोश कॉलोनी के निवासी जौहर से हुई थी। उस समय दोनों सियोडा गंग्याल डेंटल कॉलेज से BDS की पढ़ाई कर रहे थे। पढ़ाई के दौरान होली की छुट्टी में सुमेधा अपने घर जाने की जगह सीधे जौहर के पास चली गई थी। यहीं पर किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई और जौहर ने किचन से मांस काटने वाला चाकू लाकर सुमेधा की हत्या कर दी थी। घटना के बाद जौहर ने खुद पर भी चाकुओं के वार किया था। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर सुमेधा के शव को कब्ज़े में ले लिया था। साथ ही जौहर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बाद में जौहर को हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया गया था।

13 वर्षीय लड़की को स्कूल से किडनैप कर ले गया शशीफ बलोच, पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत दर्ज किया केस

19 वर्षीय लड़की का किडनैप, अरशद-आसिम समेत 5 दरिंदों ने 20 दिनों तक किया रेप, सायरा-ज़ेबा ने भी दिया आरोपियों का साथ

आदिवासी लड़की को बेहोश कर किया बलात्कार, असम से आरोपी अनवर हुसैन गिरफ्तार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -