'द आर्चीज में सुहाना, खुशी और अगस्त्य को लेकर उठा नेपोट‍िज्म का मुद्दा', जावेद अख्तर ने दिया ये जवाब

'द आर्चीज में सुहाना, खुशी और अगस्त्य को लेकर उठा नेपोट‍िज्म का मुद्दा', जावेद अख्तर ने दिया ये जवाब
Share:

मशहूर फिल्म डायरेक्टर जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज आने वाली है। इसमें उन्होंने शाहरुख खान की बेटी, अमिताभ बच्चन के नाती और बोनी कपूर की बेटी को कास्ट किया है। जोया भी जावेद अख्तर की बेटी हैं। इस फिल्म से एक बार फिर से नेपोटिजम के चर्चे तेज हो गए हैं। अब एक इवेंट में जावेद अख्तर ने इस मुद्दे पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि दुनिया में कहीं भी नेपोटिजम हो जाए मगर सिनेमा में नहीं हो सकता। जावेद ने इसके पीछे तर्क भी दिया। 

जोया पर नेपोटिजम को बढ़ावा देने का आरोप लगाने वालों को जावेद अख्तर ने जवाब दिया है। जावेद ने कहा, उसे किसी को भी लेने का अधिकार है, उस पर सवाल नहीं उठाए जाने चाहिए। वह रिस्क ले रही है, यह उसका प्रोजेक्ट है। जावेद अख्तर ने कहा कि फिल्मनिर्माता अपना पैसा लगाता है किसी इंडस्ट्रियलिस्ट या सरकार का नहीं। जावेद कहते हैं, फिल्म इंडस्ट्री के बारे में बात होती रहती है नेपोटिजम की।

उन्होंने आगे कहा- नेपोटिजम फिल्मों में हो ही नहीं सकता। दुनिया में हर जगह हो सकता है, लेकिन यहां नहीं हो सकता। यहां नेपोटिजम इसलिए नहीं है क्योंकि आदमी यहां खुद रिस्क ले रहा है। वो किसी और के कंधे पे बंदूक नहीं रखे हुए है। आपको बता दे कि शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा एवं बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर जोया की फिल्म द आर्चीज से ऐक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं। ये फिल्म 7 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। 

VIDEO! कॉफी विद करण में होगी बॉलीवुड की इन 2 मशहूर एक्ट्रेसेस की एंट्री, प्रोमो देख बढ़ा फैंस का उत्साह

'जिस दिन पुरुष प्रेग्नेंट होने लगेंगे उस दिन मैं कहूंगी कि हम बराबर हैं', फेमिनिज्म पर बोली नीना गुप्ता

ग्रेसी सिंह नहीं बॉलीवुड की इस अदाकारा को ऑफर हुई थी 'लगान', लेकिन आमिर खान के कारण करना पड़ा था मना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -