दुल्हन को जयमाला पहनाते ही दूल्हे ने तोड़ी शादी, हैरान कर देगी वजह
दुल्हन को जयमाला पहनाते ही दूल्हे ने तोड़ी शादी, हैरान कर देगी वजह
Share:

मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में जयमाला के पश्चात् दूल्हे ने अचानक शादी से मना कर दिया। इससे आक्रोशित दुल्हन के घरवालों ने दूल्हे और उसके घरवालों को बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया। दूल्हे को बहुत समझाने के प्रयास भी की गई पर वो अपनी जिद पर अड़ा रहा। फिर पंचों के समक्ष दोनों पक्ष के लोग बैठे और शादी में आया खर्च लौटाने पर लड़का पक्ष राजी हुआ तथा मामले को रफा दफा कर दिया गया।    

खबर के अनुसार, 6 महीने पहले धूमधाम से बेतिया मौजूद काली बाग मंदिर में रिंग सेरेमनी हुई थी। दोनों पक्ष के मेहमानों ने खूब दावत का लुफ्त भी उठाया था। शादी के वक़्त बैंड बाजे के साथ बारात लड़की के घर पहुंची। स्टेज पर जयमाला भी हुई तथा अचानक दूल्हे ने शादी करने से मना कर दिया। आरम्भ में लोगों को लगा कि दूल्हा मजाक कर रहा है। मगर कुछ देर पश्चात् दुल्हन और उसके घरवालों के पैरों तले जमीन भी खिसक गई। दूल्हे ने चुपचाप भागने का प्रयास भी किया। मगर दुल्हन के घरवालों ने उसे पकड़ लिया। तत्पश्चात, दोनों पक्षों में खूब बहस हुई।  

बारात बेतिया के योगपट्टि थाना इलाके के एक गांव से आई थी। दूल्हे का नाम सर्वेश शुक्ला बताया जा रहा है। इस मामले की थाने में कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है। कहा जा रहा है कि दूल्हे का किसी शादीशुदा महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। जिसके कारण उसने शादी से इंकार किया। दुल्हन पक्ष का कहना है कि शादी से पहले उन्होंने दूल्हा पक्ष को 12 लाख रुपए नकद दिए थे। इसके अतिरिक्त शादी वाले दिन लगभग 7 से 8 लाख रुपए खर्च हुए। शादी टूटने के कारण दूल्हन के घरवाले बहुत दुखी हैं।

दो लड़कों और एक लड़की ने कराया लिंग परिवर्तन, वजह जान चौंक जाएंगे आप

बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए क्या है आज का भाव?

भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर अमेरिका से आई बड़ी खबर, US संसद में जमा हुई रिपोर्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -