कई दिनों से किसान को सता रहा था हत्या का डर और फिर उठा लिया ये कदम
कई दिनों से किसान को सता रहा था हत्या का डर और फिर उठा लिया ये कदम
Share:

पंजाब के लुधियाना जिले में एक किसान ने सुइसीडे कर लिया। उसे अपने कत्ल की आशंका थी। बस इसी खौफ में उसने यह कदम उठा लिया। मृतक किसान कुलवंत सिंह गांव कालसां का रहने वाला था। उसने जहर निगलकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। 

9 महीने पूर्व गांव के ही पुनीत सिंह ने कुलवंत की टांग भी तोड़ दी थी। अब अपराधी उसे दूसरी टांग तोड़ने और जान से मारने की धमकी भी देते थे। इससे कुलवंत सिंह तनाव में था और उसे आशंका थी कि पुनीत उसका कत्ल  कर देगा। रायकोट सदर थाने में कुलवंत की मां करमजीत कौर की शिकायत पर पुनीत सिंह और उसके पिता निक्कू सिंह व बलदेव सिंह के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। तीनों ही गांव कालसां के निवासी है। 

पुलिस का इस बारें में बोलना है कि अभी तीनों फरार हैं। तलाश की जा रही है। करमजीत कौर ने पुलिस को कहा है कि उनके दो बेटे कुलवंत और भगवंत सिंह काला अपने पिता जगदेव सिंह के साथ खेतीबाड़ी किया करते थे। करीब 9 माह पूर्व पुनीत ने कुलवंत की टांग तोड़ दी थी। पिछले दिनों उनका छोटा बेटा भगवंत सिंह काला जेल में था। इसी दौरान पुनीत और उसके पिता निक्कू सिंह ने कुलवंत की दूसरी टांग तोड़ने और जान से मारने की भी धमकी दी थी। इससे परेशान होकर 15 अक्तूबर को कुलवंत ने जहर निगल लिया था। उसे रायकोट के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 8 दिन बार रविवार को उसने दम तोड़ दिया।

दोस्त संग होटल में ठहरी लड़की की लाश मिलने से मची सनसनी, 22 दिन बाद होनी थी शादी

दिल्ली में स्विट्ज़रलैंड की महिला की निर्मम हत्या, आरोपी गुरप्रीत सिंह गिरफ्तार

किसके लिए फर्जी वोटर ID बनाते थे कांग्रेस मंत्री बिरथी सुरेश के करीबी मौनेश ? क्राइम ब्रांच ने पकड़ा, चुनावों से भी जुड़ रहे तार !

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -