'साजिशकर्ताओं का सफाया कर दिया जाएगा', CM सोरेन ने फिर साधा BJP पर निशाना
'साजिशकर्ताओं का सफाया कर दिया जाएगा', CM सोरेन ने फिर साधा BJP पर निशाना
Share:

रांची: झारखंड के रांची में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने एक बार फिर बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज चर्चा है कि झारखंड में मौजूदा सरकार को गिराने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, ऐसी साजिशें तो हमारे सत्ता में आने के अगले ही दिन से आरम्भ हो गई थीं। कुछ तथाकथित आदिवासी जो बिचौलियों की भांति हैं, हमारे प्रतिद्वंद्वियों के साथ मिलकर प्रदेश के मूल आदिवासियों को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं। मैं उन्हें बताना चाहूंगा कि 20 वर्ष से चले आ रहे अपने षड्यंत्र को लोग अब पहचान गए हैं। इसलिए 2019 में उन्होंने इस डबल इंजन के एक इंजन को उखाड़ फेंका। जब कहीं दूसरे प्रदेश की लड़ाई सामने आएगी, तो बाकी साजिशकर्ताओं का सफाया कर दिया जाएगा।

वही इससे पहले झारखंड के बहुचर्चित अवैध खनन मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बृहस्पतिवार को रांची स्थित ईडी दफ्तर में 9 घंटे तक पूछताछ हुई। वे रात 9.30 बजे ED कार्यालय से बाहर निकले। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें 17 नवंबर को पेश होने का समन भेजा था।

झारखंड मुख्यमंत्री सोरेन ने ED कार्यालय जाने के पूर्व मीडिया को संबोधित किया था। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी सरकार गिराने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। प्रदेश में अवैध खनन की जांच ED कर रही है। इस सिलसिले में मैंने एक पत्र ED को भेजा है कि किस तरह से 1000 करोड़ के घोटाले का जो जिक्र साहेबगंज जिले से आया है वो दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके साथ-साथ सोरेन ने आरोप लगाया था कि आदिवासियों की भलाई करने वाली उनकी सरकार को गिराने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। साजिशकर्ता राज्य की मौजूदा सरकार को उखाड़ फेंकने पर आमादा हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि हम आदिवासियों को इतना मजबूत करेंगे कि बाहर से आने वालों को बाहर कर दिया जाएगा।

'क्यों कोई दलित आदिवासी संघ प्रमुख नहीं बनता?', CM ने RSS प्रमुख और संगठन पर बोला हमला

छत्तीसगढ़ में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 7 IPS अधिकारियों के हुए तबादले

नगर पालिका ने भाजपा कार्यालय को दी 20 हजार स्क्वेयर फीट जमीन, कांग्रेस पार्षद करते रहे विरोध

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -