फिल्मी स्टाईल में डोली से दुल्हन को ले उड़ा आशिक़
फिल्मी स्टाईल में डोली से दुल्हन को ले उड़ा आशिक़
Share:

इलाहबादः उत्तर प्रदेश के इलाबाद शहर में एक अंचम्भित करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर शादी के दौरान प्रेमी ने अपनी दुल्हन बनी प्रेमिका को फिल्मी स्टाईल में ले भागा। फिल्मी स्टाइल में डोली से दुल्हन उड़ाने की घटना इलाहाबाद भदोही सीमा पर दुर्गागंज थाना क्षेत्र में हुई। इलाहाबाद के सराय ममरेज इलाके के युवक की शादी भदोही के चौर गांव में साल भर पहले हुई थी। शादी के बाद दुल्हन ससुराल नहीं आई थी। 

खबर आ रही है कि प्रेमी ने बड़ी ही चालाकी से सभी को बेवकूफ बनाकर दुल्हन को भगा ले गया। दरअसल प्रेमी ने इमोशनल कहानी सुनाते हुए कहा, मेरी मां इसे बहुत प्यार करती है और वो अभी पास कि अस्पताल में भर्ती है। शायद वह अब नहीं बच सकेगी। आखिरी बार इसे देखना चाहती है। यह सुनकर मौजूद लोग भावुक हो गए। और प्रेमी ने बाइक पर दूल्हा-दुल्हन दोनों को बैठाया और कुछ दूर दूल्हे को एक मिठाई कि दुकान में उतार दिया। और उसे इंतजार करने के लिए कहा दुल्हा इंतजार करते रह गया। दूल्हा घंटे भर तक इंतजार ही करता रह गया। देर तक दुल्हन के न आने पर उसे माजरा समझ में आया।

ससुराल के लिए विदा हुई दुल्हन को उसका प्रेमी दूल्हे और रिश्तेदारों के सामने डोली से उड़ा ले गया। उसने रास्ते में दुल्हन की कार रोकी और खुद को दुल्हन का मौसेरा भाई बताया। दुल्हन ने इसकी पुष्टि कर दी।  मंगलवार को उसका गौना हुआ। तब दूल्हा और उसके रिश्तेदार दुल्हन को लेकर आ रहे थे। दुल्हन.दूल्हे संग कार में थी। जंघई तिराहे के पास बाइक सवार प्रेमी ने कार रोकी और इमोशनल ड्रामा रच कर दुल्हन को ले उड़ा। मामले की तहरीर जंघई चौकी में दी गई है। उधर पुलिस घटना की जानकारी से इनकार कर रही है

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -