शादी के दिन ही गायब हुई दुल्हन, जानिए पूरा मामला
शादी के दिन ही गायब हुई दुल्हन, जानिए पूरा मामला
Share:

अररिया​: बिहार में फारबिसगंज जिले के गोढ़ीहारे में एक श्रमिक की बेटी की शादी का सपना टूट गया। बारात दरवाजे पर लगने से पहले ही दुल्हन को किडनैप कर लिया गया। सजावटों से लेकर नाच-गान, गीत-संगीत मातम में बदल गया। प्रातः 3 बजे तक दूल्हा पक्ष के लोग दुल्हन की प्रतीक्षा करते रह गए, लेकिन अपहरणकर्ताओं ने नहीं छोड़ा। 

यह घटना 22 जून की है। शादी से सिर्फ कुछ घंटे पहले ही दुल्हन को गायब कर दिया गया। दुल्हन की मां पिंकी देवी ने कहा कि बेटी की शादी की सारी तैयारी पूरी कर ली थी। बारात आने वाली थी। बहुत खुशी-खुशी हम लोग शादी की तैयारी कर रहे थे, मगर तभी गांव के ही एक शख्स ने उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया। मां ने कहा कि कुछ व्यक्तियों ने उसकी बेटी को नशीला चाय पिलाई। तत्पश्चात, मोटरसाइकिल पर बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। गांव के लोग बैठे थे। वे बोले कि 24 घंटे के भीतर लड़की को वापस कर देंगे। हमलोग इंतजार करते रहे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दूल्हा पक्ष भी तीन बजे सवेरे तक दुल्हन का इंतजार करता रहा।

वही लड़की के पिता संजय पासवान ने कहा कि बहुत अरमान से बेटी का शादी करवा रहे थे। ठेला चलाकर अपना जीवन गुजारते हैं। रिश्तेदार से रुपया लेकर लड़की की शादी कर रहे थे। शादी की सारी तैयारी पूरी हो गई थी। सभी रिश्तेदार से लेकर समाज के लोग उपस्थित थे, मगर तभी उसकी बेटी का अपहरण कर लिया गया। सभी सगे-संबंधियों के सामने उनकी बेज्जती हो गई। वही अब पुलिस द्वारा मामले की जाँच की जा रही है।

दुबई से शौहर ने फ़ोन पर दिया तीन तलाक़, महिला से उसका वेतन मांग रहे थे ससुराल वाले

'शादी तो भाई से ही करुँगी', एक-दूजे से इश्क कर बैठे भाई-बहन और फिर...

5 लाख दे वरना शादी तुड़वा दूंगा...विवाह का फर्जी शपथ पत्र बनाकर युवक ने दी धमकी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -