शादी में दुल्हन ने कर दी ऐसी हरकत, घरवालों के साथ दूल्हा भी हुआ शर्मसार
शादी में दुल्हन ने कर दी ऐसी हरकत, घरवालों के साथ दूल्हा भी हुआ शर्मसार
Share:

एक शादी में उस समय हंगामा मच गया जब दुल्हन ही नशे में हो गई। नशे में उसने ऐसी हरकत कर दी, जिसने दूल्हे सहित मेहमानों को भी शर्मसार कर दिया। घटना अमेरिका की है। प्राप्त एक रिपोर्ट के अनुसार, घटना साउथ कैरोलीना की रहने वाली मैकेंजी ग्रिमस्ले के साथ हुई। 23 वर्षीय मैकेंजी ने पिछले 24 मार्च को ब्रैडन नाम के व्यक्ति से शादी की। इसको लेकर हाल ही में उन्होंने अपने टिकटॉक अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने बताया कि शादी वाले दिन उन्होंने आवश्यकता से अधिक शराब पी ली थी। जिसके चलते मैकेंजी नशे में धुत हो गई थीं। मामला तब और बिगड़ गया जब वो उल्टियां करने लगीं। उन्हें बाथरूम ले जाया गया। यहां वो कमोड में मुंह डालकर उल्टियां करने लगती हैं। इस के चलते मैकेंजी के पति ब्रैडन उनको संभालते हैं। 

फिलहाल, सोशल मीडिया पर मैकेंजी का ये वीडियो वायरल हो गया है। टिकटॉक पर उनके वीडियो को 1 करोड़ से अधिक व्यूज प्राप्त हो चुके हैं। बात यदि इंस्टाग्राम की करें तो यहां पर मैकेंजी के 6 लाख फॉलोअर्स हैं। वहीं, ब्रैंडन को 2 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं। उन्होंने अपनी शादी से कई सारी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर साझा की हैं। 

वीडियो में मैकेंजी को सफेद गाउन में दिखाया गया है। ब्रैंडन सूट-बूट में दिखाई दे रहा है। एक जगह वो साथ डांस कर रहे हैं। लोग पार्टी एन्जॉय कर रहे हैं। मगर अगली फोटो में मैकेंजी कमोड में मुंह डालकर उल्टियां करते दिखाई देती हैं। कहा जा रहा कि वह शराब के नशे में धुत हो गई थीं। मैकेंजी बोलती हैं- ऐसा नहीं था कि मैं पूरी रात इतनी नशे में थी। मैंने एक के बाद एक कई शॉट्स ले लिए थे, जिसके कारण ये हालत हुई। बाद में सब ठीक हो गया। हालांकि, उनके वीडियो पर लोगों ने कमेंट्स कर कहा कि उन्होंने मेहमानों और दूल्हे को शर्मसार कर दिया। 

'ऐसी 'इंसानियत' से बचाओ...', इस वीडियो ने आनंद महिंद्रा को किया विचलित

ये 6 गलतियां कम करती है इंसान की उम्र

प्राइवेट पार्ट के रास्ते अंदर घुस गया सांप! डॉक्टर्स भी रह गए हैरान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -