'ऐसी 'इंसानियत' से बचाओ...', इस वीडियो ने आनंद महिंद्रा को किया विचलित
'ऐसी 'इंसानियत' से बचाओ...', इस वीडियो ने आनंद महिंद्रा को किया विचलित
Share:

जाने माने मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) अपने मनोरंजक एवं प्रेरक ट्वीट के लिए भी जाने जाते हैं। उनके ट्वीट्स अक्सर वायरल होते हैं। इस बीच उनका एक और ट्वीट ख़बरों में है, जिसमें एक बंदर को मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हुए दिखाया गया है। इसे देखने के पश्चात् लोग कह रहे हैं कि लगता है मनुष्यों के साथ बंदरों को भी रील देखने की लत लग गई है।

दरअसल, आनंद महिंद्रा ने ट्विटर उपयोगकर्ता जगदीश मित्रा के ट्वीट को साझा किया है। इसके साथ एक वीडियो है, जिसमें एक बंदर बिस्तर पर बैठकर मोबाइल में रील देख रहा है। बंदर के पास में ही एक महिला भी लेटी है। महिंद्रा ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- इस बेचारे को ऐसी 'इंसानियत' से बचाओ। 

वीडियो को अब तक 3 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। सैकड़ों लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। एक शख्स ने लिखा- रील्स की लत जानवरों को भी लग गई। दूसरे ने लिखा- ये बंदर तो अब मशहूर हो गया। तीसरे ने कहा- रील की लत 'बीमारी' बन चुकी है तथा ये लाइलाज हो चुकी है। इसी तरह कई लोगों ने तरह तरह के कमेंट किए है। फिलहाल, बंदर का रील देखते वीडियो वायरल हो गया है। इसमें एक महिला भी दिखाई दे रही है। वह बिस्तर पर लेटी हुई है। उसके बगल में बैठा बंदर मोबाइल में खोया हुआ है। वो बड़े ही ध्यान से रील्स को स्क्रॉल कर रहा है। वीडियो को देखने के पश्चात् एक बार फिर से सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर बहस छिड़ गई। अधिकांश उपयोगकर्ताओं का कहना है कि अब मोबाइल के बढ़ते उपयोग पर बात करने का वक़्त आ गया है। 

ये 6 गलतियां कम करती है इंसान की उम्र

प्राइवेट पार्ट के रास्ते अंदर घुस गया सांप! डॉक्टर्स भी रह गए हैरान

VIDEO! अचानक नमाज़ पढ़ रहे इमाम पर कूद गई बिल्ली और फिर जो हुआ...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -