एक साथ 500 लड़कियां देखते ही बेहोश हो गया लड़का, और फिर...
एक साथ 500 लड़कियां देखते ही बेहोश हो गया लड़का, और फिर...
Share:

कुछ घटनाएं सुनने में जितनी खास लगती है, उतनी दरअसल उस इंसान के लिए अच्छी नहीं होती, जिस पर ये बीत चुकी होती हैं। आपने किसी लड़की को बहुत से लड़कों के मध्य घिरा हुआ देखकर नर्वस महसूस करते हुए देखा भी होगा और उसकी इनसिक्योरिटी समझते भी होंगे लेकिन एक 17 वर्ष के लड़के के साथ भी ऐसा ही हुआ। उसने खुद को अचानक से बहुत सारी लड़कियों के मध्य अकेला देखा, तो वहीं बेहोश हो गया।

वैसे बोर्ड परीक्षाओं का मौसम आते ही तरह-तरह की दिलचस्प खबरें सुनने के लिए मिलने लग जाती है। कहीं स्टूडेंट की जगह कोई और ही परीक्षा देने पहुंच जाता है तो कहीं चेकिंग के दौरान भी अजीबोगरीब घटनाएं घटती हुई दिखाई देती है। हालांकि इस बात बिहार के अल्लामा इकबाल कॉलेज के एक स्टूडेंट के साथ जो हुआ, वो आपने पहले नहीं सुना होगा। एक तो गणित का पर्चा और फिर लड़के ने एक साथ इतनी लड़कियां देख लीं कि वो खुद को संभाल ही नहीं सका।

सैकड़ों लड़कियां देखकर गश खा गया लड़का: बता दें कि मणिशंकर नाम का 17 वर्ष लड़का बोर्ड की ओर से दिए गए सेंटर पर परीक्षा देने पहुंचा था। कठिन पेपर को लेकर वो पहले से घबरा गया था। इसी दौरान जब वो सेंटर यानि बिहार शीरके ब्रिलियंट कॉन्वेंट स्कूल में पहुंचा, तो उसकी नज़र जहां तक गई, सिर्फ लड़कियां ही लड़कियां दिखाई दे रही थी। तकरीबन 500 लड़कियों की भीड़ में वो अकेला लड़का था। ये नज़ारा देखकर उसका दिल घबरा गया और लड़का देखते ही देखते अपने होश खो बैठा। मज़े की बात ये रही कि वो सेंटर पर परीक्षा देने पहुंचा था लेकिन उसे आनन-फानन में हॉस्पिटल पहुँचाना पड़ गया।

आखिर क्यों इतने गुस्से में है ये मछली, वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके होश

बच्चे के जन्म लेते ही अजीबोगरीब हरकत करने लगी माँ

"लंदन ठुमकदा..." गाने पर इस लड़की ने किया नेपाली डांस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -