न्यूयॉर्क टाइम्स के बाद अब द ऑस्ट्रेलियन ने उड़ाया इंडिया का मजाक
न्यूयॉर्क टाइम्स के बाद अब द ऑस्ट्रेलियन ने उड़ाया इंडिया का मजाक
Share:

सिडनी: न्यूयॉर्क टाइम्स के बाद अब ऑस्ट्रलिया की द ऑस्ट्रेलियन अखबार ने भारत के खिलाफ कार्टून प्रकाशित किया है। इस कार्टून को देखकर यही प्रतीत होता है कि विकसित देशों के समक्ष भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बेबाकी से अपनी बात रखना किसा भी देश को रास नही आया। द ऑस्ट्रेलियन ने अखबार में एक नस्लभेदी कार्टून प्रकाशित कर भारत का माखौल उड़ाया है।

बता दें कि पेरिस में चल रही जलवायु परिवर्तन वार्ता अब अपने अंतिम चरण में है, जिसमें भारत ने कई मुद्दों से न केवल दुनिया को अवगत कराया है, बल्कि इसके समाधान पर सोयने के लिए भी मजबूर किया है। इस कार्टून को अखबार के वरिष्ठ कार्टूनिस्ट बिल लीक ने बनाया है। जलवायु परिवर्तन के इस करार पर 196 देशों ने अफनी सहमति जताते हुए साइन किया है।

इस कार्टून में कुछ गरीब लोग सोलर पैनल के टुकड़े कर इसे खाने की कोशिश कर रहे है, तो वही एक दूसरा व्यक्ति कहता है कि रुको मैं इसे आम की चटनी के साथ खाने का प्रयास करता हूँ। इस कार्टून की दुनिया भर में आलोचना हो रही है। मैक्यूरी यूनिवर्सिटी में समाजशास्त्र की सहायक प्रोफेसर अमांडा वाइस के मुताबिक, कार्टून चौंकाने वाला है। इसे यूके, यूएस या कनाडा में स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -