सांप करते है आराम और बुलेट की कर दी जाती है पूजा...
सांप करते है आराम और बुलेट की कर दी जाती है पूजा...
Share:

हमारा देश अलग अलग पैमानों में जाना जाता है अजीब ओ गरीब चीज़े तो हमारे देश के हर शहर में देखने को मिलती है लेकिन जितनी अजीब ओ गरीब चीज़े हमारे देश में है उतनी शायद ही कही और होंगी। हम कुछ ऐसी ही अजीब गरीब चीज़ो के बारे में आपको बताते है.

1. मेग्नेटिक हिल- लेह से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर एक रोड़ का एक छोटा सा हिस्सा मैगनेटिक हिल के नाम से जाना जाता है। इसे ग्रेविटी हिल के नाम से भी जाना जाता है। यहां गाड़ियां अपने आप पहाड़ के ऊपर की दिशा में चलती हैं। कुदरत के इस अजूबे को देखने के लिए हर साल यहां हजारों टूरिस्ट आते हैं।

2. बुलेट बाबा का मंदिर- बुलेट बाबा के नाम से मशहूर ओम बन्ना के किस्से पूरे राजस्थान में छाए रहते हैं। ओम सिंह राठौड़ का जन्म पाली जिले के चोटिला गांव में हुआ था। वहां के लोगों के अनुसार, उनकी 25 वर्ष की उम्र में इसी राजमार्ग पर 1988 में एक रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। इस मार्ग पर काफी घुमावदार मोड़ हैं जिसकी वजह से यहां कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। कहते हैं ओम बन्ना का देहांत भी इसी कारण हुआ था, लेकिन पिछले कुछ सालों में इस स्थान पर कोई भीषण सड़क हादसा नहीं हुआ है। लोगों का मानना है कि ओम बन्ना यहां पर लोगों की रक्षा करते हैं। ओम बन्ना 350 सीसी की बुलेट चलाते थे। लोग उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं और 350 सीसी रॉयल एनफील्ड बुलेट शीशे के एक आवरण में पूजास्थल पर रखी गई है, जहां लोग ओम बन्ना को पूजते हैं।

3. सांपो की भूमि - महाराष्ट्र के शोलापुर जिले में एक जगह ऐसी है जिसे 'सांपों की भूमि' के नाम से जाना जाता है। ये जगह शोलापुर के शेतपाल में स्थित है। लोग कहते हैं कि इस गांव के हर एक घर में कोबरा सांपों के आराम करने के लिए एक कमरा है, लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि सांपों के इतना करीब रहने के बावजूद यहां सांप द्वारा किसी इंसान को काटे जाने की एक भी घटना सामने नहीं आई है। यहां लोग भगवान शिव के सम्मान में सांपों को पूजते हैं।surprise

7 अजूबों के अलावा भी है दुनिया में 9 और अजूबे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -