7 अजूबों के अलावा भी है दुनिया में 9 और अजूबे
7 अजूबों के अलावा भी है दुनिया में 9 और अजूबे
Share:

दुनिया के सात अजूबे तो हम सभी जानते हैं। लेकिन वो आखिरी अजूबे नहीं है। ऐसे 9 अजूबे और भी हैं  जिनके बारे में आप जानकर हैरान हो सकते हैं। जी हाँ ,ऐसे और भी अजूबे हैं जो दुनिया मौजूद हैं। आइये तो आपको बताते हैं वो 9 अजूबे कौन से और कहाँ है। 

1. मोंट सेंट मिशेल, फ्रांस: मोंट सेंट मिशेल नॉरमैंडी फ्रांस में एक द्वीप कम्यून है। यह एवरांच के  नजदीक काउसनोन नदी के मुहाने पर, देश के उत्तर पश्चिमी तट पर स्थित है। इस द्वीप की करीब 100 हेक्टेयर की आबादी 2009 की गणना के अनुसार मात्र 44 है। द्वीप को प्राचीन काल की रणनीतिक किलेबंदी के अनुसार बनाया गया है। 
इस शहर की रचना सामन्ती समाज की मिसाल है। जिसके शीर्ष पर भगवान् का स्थान अभय और मठ है। उसके नीचे सभा गृह है ,उसके बाहर दुकानों और आवासों के निर्माण के लिए स्थान है। इसके बाद दीवारों के बाहर मछुवारो और किसानों के घर निर्माण के लिए स्थान दिया गया है। 

2. आर्क होटल: चीन के हुनान प्रांत में डॉनटिंग झील पर बना ये होटल बहुत ही खूबसूरत है। इस होटल का निर्माण ब्रॉड समूह ने किया है जो कि चीनी कंपनी है। इसका निर्माण इस प्रकार किया गया है कि ये पानी के आंदर और बाहर दोनों ओर रह सकता है। इस खूबसूरत इमारत में रिएक्टर स्केल पर 9 परिमाण तक भूकम्प सहने की क्षमता है। 

3.पोताला महल: ल्यासा शहर के उत्तर पश्चिमी भाग में कड़ी लाल पहाड़ी पर स्थित बुर्जनुमा भवन है जो तिब्बत का एक वास्तुकला का प्रतीक है। यह महल तिब्बत के थुबो राजकाल में राजा सोंगत्सांकांबू ने थांग राजवंश की राजकुमारी वनछङ के साथ विवाह के लिए बनवाया था। 

4. सांता मारिया डे मोंटेसेराट: मोंटेसेराट के पहाड़ पर स्थित सांता मारिया डे मोंटेसेराट स्‍थान एक विविध कला संग्रह है जो मिस्र के ममी से लेकर देगास और कारवेजियो के विभिन्‍न रूपों में काम करता है। 

5. गुग्गेन्हीम संग्रहालय, बिलबाओ: यह संग्रहालय  कैनेडियन अमेरिकी वास्तुकार फ्रैंक गर्हे द्वारा टाइटेनियम, कांच और पत्थर से बनाया गया है। ये स्पेन में स्थित आधुनिक और समकालीन कला का एक संग्रहालय है। ये संग्राहलय विशेष रूप से कला के  जेफ कून्स के ट्यूलिप और पपी, रिचर्ड सेरा के मैटर ऑफ टाइम, इन पक्षों पर काम करता है। 

6. बर्फ महल, कोलोराडो: बर्फ महल के र्निमाण के लिए कलाकार ने बर्फ, पानी, और इस क्षेत्र के ठंडे तापमान का उपयोग किया है। बर्फ के टावरों के इस्‍तेमाल के साथ ऊंची इमारतों का र्निमाण किया गया है। 

7. सिंगिंग रिंगिंग ट्री Panopticon: लंकाशायर में बर्नले, इंग्लैंड की पेनाइन पहाड़ी श्रृंखला पर स्‍थित सिंगिंग रिंगिंग ट्री एक अद्वितीय संगीतमय मूर्तिकला का नमूना है।जस्ती इस्पात के पाइप से निर्मित यह पेड़ हवा चलने पर लहराते हुए एक मधुर संगीत की धुन सुनाता है। हवा की गति और दिशा के अनुसार ये संगीत बदलता रहता है। 

8.Wooden Churches of Kizhi Island: करीब तीन सौ साल पहले रूसी निवासियों ने विचार किया कि वे दो नयी चर्चों का र्निमाण करें क्‍योंकि पुरानी चर्च आग में जल कर नष्‍ट हो गयी थीं। इसके लिए ओमेगा झील के आसपास का इलाक सर्वोत्‍म पाया गया। इस तरह से विश्‍व की सबसे पुरानी लकड़ी की दो चर्च का र्निमाण हुआ।

9.शिबम सिटी: मिस्र के यमन में करीब 7000 नागरिकों वाले शहर का नाम है शिबम सिटी। शिबम  हदरामौट के नाम से भी पहचाने जाने वाले इस शहर की खासियत है कि मिट्टी की ईंटो से बनी ऊंची इमारतें। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -