पंजाब में आतंकी घुसपैठ, एक ढेर
पंजाब में आतंकी घुसपैठ, एक ढेर
Share:

पठानकोट : पंजाब में पाकिस्तान से सटी सीमा पर एक बार फिर दो आतंकी घुसपैठ करते पाए गए। जब जवानों ने जवाबी कार्रवाई की तो एक घुसपैठिया वापस पाकिस्तान जाने में कामयाब हुआ, जबकि एक अन्य पाकिस्तानी को मार गिराया। मिली जानकारी के अनुसार प्रारंभिक तौर पर बाॅर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने इन घुसपैठियों को आतंकी और तस्कर होने का अंदेशा जाहिर किया है। हालांकि इस मामले में जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार सीमा में घुसपैठ करने वाले मृतक की आयु लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है। मारे गए घुसपैठिए के पास से पाकिस्तानी सिम, करंसी और हथियार मिले हैं। जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि घुसपैठिया पाकिस्तान का निवासी था। दरअसल सुरक्षाबलों ने शुक्रवार सुबह घुसपैठ को लेकर हलचल देखी। यह हलचल सीमा से लगे खेतों में देखी गई।

जिस पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने जांच की तो उन्होंने देखा कि कुछ घुसपैठिए सीमा में घुसने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें रूकने की चेतावनी दी गई लेकिन घुसपैठियों द्वारा फायरिंग कर दी गई। ऐसे में सुरक्षा बल ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें एक घुसपैठिया मारा गया, जबकि दूसरा बचकर पाकिस्तान वापस भाग निकला। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -