रूसी विमान के गिराए जाने पर संसद में हुई चर्चा
रूसी विमान के गिराए जाने पर संसद में हुई चर्चा
Share:

मास्को : तुर्की द्वारा रूस के लड़ाकू विमान को मार गिराने का मसला रूस की संसद में भी गर्मा गया। इस दौरान रूसी संसद के वार्षिक स्टेट आॅफ द यूनियन एड्रेस द्वारा यह कहा गया कि तुर्की को रूस के एसयू- 24 लड़ाकू विमान को मार गिराने पर खेद प्रकट करना होगा। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि तुर्की की सरकार आतंकियों का समर्थन कर रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि रूस के लिए यह जानना बहुत ही जरूरी है कि तुर्की में अवैध तेल व्यापार से आतंकवाद किस तरह से प्रबल हो रहा है।

रूस के नेता द्वारा यह भी कहा गया कि रूस, तुर्की की जनता को अपना मित्र मानता है। आखिर उसकी किसी तरह की इच्छा तुर्की को विमान गिराने के मसले में धमकियां देने की नहीं है। तुर्की पर रूस के प्रतिबंधों का संकेत दिया गया। मगर यह भी कहा गया कि तुर्की उस पर लगाए गए प्रतिबंधों को मानने को तैयार नहीं है।

उनका कहना था कि तुर्की केवल कृषि उत्पादों व निर्माण कंपनियों पर लगाई गई रोक को मानना नहीं चाहता है। तुर्की द्वारा रूसी विमान के गिराए जाने की घटना पर वहां के प्रशासन ने इंकार किया है। जिसके बाद रूस द्वारा कहा गया कि इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। आखिर दोनों ही देशों के संबंध में किसी तरह का सुधार होता नज़र नहीं आता। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -