10 साल से फ्री मे ग़रीब लोगों का पेट भर रहा है यह शख्स
10 साल से फ्री मे ग़रीब लोगों का पेट भर रहा है यह शख्स
Share:

भूख इंसान की सबसे बड़ी कमजोरी है। हर इंसान को भूख लगती है और वह भूखा नहीं रह सकता है। ऐसे में कई ऐसे लोग हैं दुनिया में जो भूखों को खाना खिलाते हैं। ऐसे ही एक युवक हैं तेलंगाना के। जी दरअसल हम बात कर रहे हैं आसिफ़ हुसैन सोहेल की। यह बहुत ही नेक इंसान हैं और इस समय सोशल मीडिया पर इनकी जमकर तारीफ़ हो रही है।

आसिफ़ हुसैन सोहेल तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में रहते हैं और यहीं पर वह बीते 10 साल से ग़रीब लोगों का पेट भरने की कोशिश कर रहे हैं। इन्होंने अपनी दिवंगत पत्नी और बेटी के नाम पर एक ट्रस्ट की स्थापना की है और उनके ट्रस्ट का नाम है सकीना फ़ाउंडेशन। इसी फाउंडेशन के तहत वह हर दिन इलाके के ग़रीब लोगों को एक वक़्त की रोटी खिलाते आ रहे हैं। केवल इतना ही नहीं बल्कि लॉकडाउन के दौरान भी उन्होंने हज़ारों लोगों का पेट भरा था और अब भी भर रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक लॉकडाउन में उन्होंने क़रीब 200 प्रवासी मज़दूरों को खाना खिलाया था।

केवल खाना खिलाने का काम ही नहीं बल्कि इनकी संस्था महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए कई जागरूकता अभियान भी चलाती है। आपको बता दें कि इनके यहाँ लोगों को रोज़ाना लंच में दाल-चावल दिया जाता है। वहीं शुक्रवार को स्पेशल होता है जिसमे चिकन करी दी जाती है। यह सब फ्री में बांटा जाता है। अपने इसी काम के लिए इस समय आसिफ़ हुसैन सोहेल चर्चाओं में हैं। हर कोई उनकी तारीफों के पूल बाँध रहा है।

अपनी गर्दन पर साक्षी ने गुदवाया है पति का नाम, होटल में हुई थी पहली मुलाक़ात

सुप्रीम कोर्ट ने बीएसएफ जवान पर तेज बहादुर की याचिका पर आदेश रखा सुरक्षित

यहां निकली है सरकारी नौकरियां, 1 लाख से ऊपर तक मिलेगा वेतन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -