3 लड़कियों का किया यौन उत्पीड़न करता था टीचर, फिर देता था ऐसी धमकी
3 लड़कियों का किया यौन उत्पीड़न करता था टीचर, फिर देता था ऐसी धमकी
Share:

छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक टीचर को हिरासत में ले लिया गया है। अब उसे तीन वर्ष जेल की सजा सुना दी गई है। मैथ टीचर पर एक दो नहीं बल्कि तीन अलग-अलग लड़कियों का उत्पीड़न करने का इल्जाम भी लगाया गया है। मामला इंग्लैंड के बर्मिंघम का है।  29 वर्ष के मैथ टीचर तैमूर मुहम्मद को तीन लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने के मामले में जेल की सजा सुनाई जा चुकी है।

बर्मिंघम क्राउन कोर्ट में सुनवाई के दौरान कहा गया कि उसने ये दुर्व्यवहार तीन माह के बीच किया गया था। टीचर ने ऑनलाइन चैट के लिए SnapChat पर एक ग्रुप बनाया हुआ था, इसमें वह लड़कियों को अश्लील मैसेज सेंड करता था।  कोर्ट में अभियोजन पक्ष के मैथ्यू बार्न्स ने बोला है कि पीड़ित लड़कियों की उम्र 16 वर्ष से कम थी। मैथ्यू के मुताबिक, टीचर ने इन तीनों छात्राओं का स्कूल परिसर में और बाहर, दोनों जगह यौन उत्पीड़न किया। 

मैथ्यू ने यह भी दावा किया कि टीचर ने क्लास में पढ़ाने के बजाय इन लड़कियों से नजदीकी बढ़ाने पर पूरा जोर दे रहा था। वह हमेशा ही उन्हें अपना मोबाइल दे दिया करता था। टीचर, चॉकलेट और छोटे-मोटे गिफ्ट्स भी लड़कियों को दिया करता था। बाद में उसने एक ऑनलाइन ग्रुप बनाया, इसमें सिर्फ उन्हीं लड़कियों को जोड़ता, जिनसे वह बात करना चाहता था। इस ग्रुप में वह छात्राओं को अश्लील मैसेज सेंड करता था। साथ ही उनसे नेकेड फोटो की डिमांड करता था। 

टीचर धमकी भी देता था: एक पीड़िता ने इस बारें में कहा है कि बात ना मानने पर टीचर उन्हें धमकी दे रहा है। भविष्य खराब करने का डर दिखाकर ब्लैकमेल भी कर रहा है टीचर के डर से उनकी रातों की नींद हराम हो गई थी।  आखिर में तंग आकर पीड़ित छात्राओं ने पैरेंट्स को सूचना दे दी। बात स्कूल मैनेजमेंट के पास तक पहुंच गई और बाद में पुलिस ने टीचर को अरेस्ट भी किया जा चुका है। मई में सामने आए इस केसमें हाल ही में कोर्ट ने टीचर को 3 साल जेल की सजा सुनाई है। टीचर को सजा सुनाते हुए जज रॉडरिक हेंडरसन ने कहा- आप एक शिक्षक हैं और आपने तीन महीने तक छात्राओं का शोषण भी किया। ये अपराध बार-बार दोहराया। ये कोई गलती से किया गया काम नहीं था। यह छात्र-शिक्षक के रिश्ते में एक विश्वासघात है। इसके लिए शर्म आनी चाहिए।

बरेली: संदिग्ध अवस्था में मिला महिला कांस्टेबल का शव, चेहरे पर कई जगह चोट के निशान

प्रेमिका से शादी के लिए नहीं अपना रहा था ईसाई धर्म, मिली खौफनाक सजा!

टीचर ने पार की क्रूरता की हदें! बच्चे का कान पकड़कर जमीन से उठाया, बिगड़ी मासूम की हालत

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -