TCS चेन्नई में बाढ़ पीड़ित अपने कर्मचारियों को 1100 करोड़ रुपए बांटेगी
TCS चेन्नई में बाढ़ पीड़ित अपने कर्मचारियों को 1100 करोड़ रुपए बांटेगी
Share:

मुंबई: चेन्नई में जिस प्रकार से भयंकर बारिश के बाद आई बाढ़ ने काफी तबाही मचाई है. चेन्नई की इस बाढ़ से प्रभावित अपने कर्मचारियों के लिए टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस ने अपनी और से हाल ही में एक बहुत बड़ी घोषणा की है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज 'टीसीएस' ने 1100 करोड़ रुपए की राशि कर्मचारियों को एडवांस बांटने का फैसला किया है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज 'टीसीएस' ने आगे कहा है की यह राशि उन कर्मचारियों को दी जाएगी जिन्हें बाढ़ के चलते कई गंभीर परेशानियां झेलनी पड़ी। तथा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज 'टीसीएस' अपनी कंपनी के कर्मचारियों को यह पैसा सैलेरी एडवांस के तौर पर दे रही है. 

कंपनी ने आगे कहा की इस रकम पर कर्मचारियों से किसी भी प्रकार का कोई भी ब्याज नहीं वसूला जाएगा। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज 'टीसीएस' ने 50 करोड़ रुपए सीधे तौर पर सहायता के लिए जारी किए हैं। इस मामले में कपनी के सीईओ एन. चंद्रशेखरन ने अपने एक बयान में कहा है की हम कंपनी कर्मचारियों को 1 लाख रुपए से लेकर अधिकतम 3 माह की एडवांस सैलेरी तक का भुगतान किया जाएगा।

कपनी के सीईओ एन. चंद्रशेखरन ने आगे कहा की हम इस प्रकार से सहायता करके टीसीएस के कर्मचारियों को संभलने का मौका देना चाहते है ताकि बाढ़ में हुए भरी नुकसान से उबरने में कामयाब हो सकें. इसके साथ साथ कंपनी फ्री मेडिकल कैंप और मुफ्त बस सेवा का संचालन भी करने वाली है.  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -