हसीना से लेकर इरफान और तस्लीमा तक सबने कहा इस्लाम के संदेश को समझो
हसीना से लेकर इरफान और तस्लीमा तक सबने कहा इस्लाम के संदेश को समझो
Share:

नई दिल्ली : इन दिनों इस्लाम पर अपनी बेबाकी से राय रख रहे अभिनेता इरफान खान ने ढाका हमले पर भी अपना मत रखा है। बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने एक दिन पहले ही कहा था कि ये कैसे मुसलमान है, जो रमजान में बेसूरों को मार रहे है। इसके बाद रविवार को विवादित लेखिका तस्लीमा नसरीन ने कहा कि इस्लाम अमन का मजहब नहीं है।

इस पर बोलते हुए इरफान ने कहा कि इस घटना पर मुस्लिम समुदाय कैसे चुप है। बता दें कि शुक्रवार की रात को ढाका के एक पॉश एरिया में स्थित एक रेस्टोरेंट में कुछ आतंकी अल्लाहु-अकतबर के नारे लगाते हुए घुसे और कई लोगों को बंधक बना लिया। इनमें से कुरान का आयत सुनाने वाले कुछ लोगों को आतंकियों ने छोड़ दिया, जब कि 20 विदेशी नागरिकों को तेज धार वाली हथियार से काट डाला।

इनमें से अधिकतर इटली व जापान से थे। हमले के 10 घंटे बाद 100 कमांडोज ने आईएस के 9 में से 6 आतंकियों को मार गिराया। एक को मौके से ही पकड़ा गया और 2 की तलाश जारी है। रविवार को इरफान ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बचपन में मजहब के बारे में बताया गया था कि आपका पड़ोसी भूखा हो तो आपको उसको शामिल किए बिना अकेले खाना नहीं खाना चाहिए।

बांग्‍लादेश की खबर सुनकर अंदर अजीब वहशत का सन्नाटा है। कुरान की आयतें ना जानने की वजह से रमजान के महीने में लोगें का कत्‍ल कर दिया गया। हमला एक जगह होता है, बदनाम इस्‍लाम और पूरी दुनिया का मुसलमान होता है। ऐसे में क्या मुसलमान चुप बैठा रहे। या फिर उसे इस्लाम के सही मायनों को समझना चाहिए और दूसरों को बताना चाहिए कि जुल्म और नरसंहार इस्लाम नहीं है।

लेखिका तस्लीमा नसरीन ने अपने ट्वीट में कहा कि बांग्लादेश ग्लोबल टेरर में कॉन्ट्रिब्यूट करता रहा है। ढाका हमले के सभी आतंकी अमीर फैमिली से थे। वे काफी पढ़े-लिखे थे। कृपया यह न कहें कि गरीबी और कम पढ़ा लिखा होना ही लोगों को इस्लामिक आतंकी बनाता है। इंसानियत के लिए ये न कहें कि इस्लाम अमन का मजहब है। हमले के बाद शेख हसीना ने भी कहा था कि ये कैसे मुसलमान है जो रमजान के संदेश को ही नकार रहे है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -