पाँच इस्लामी आदेश की तामिल जरूरी
पाँच इस्लामी आदेश की तामिल जरूरी
Share:

प्रत्येक मुसलमान के लिए इस्लाम में निम्नलिखित पाँच बुनियादी बातें बताई गई हैं तथा उन पर पालन करने के लिए आदेश भी दिए गए हैं। ये बातें हैं-

कलमा पढ़ना : उसे खुदा की बादशाहत और मुहम्मद साहब के पैगम्बर होने की घोषणा करनी चाहिए। इसी घोषणा को 'कलमा' पढ़ना कहते हैं। इसमें कहा जाता है कि 'अल्लाह के अतिरिक्त और कोई खुदा नहीं है और मुहम्मद साहब उसी के पैगम्बर हैं।'

नमाज कायम रखना : उसे रोज पाँच बार नमाज पढ़नी चाहिए और हरेक जुमा के रोज दोपहर के बाद मस्जिद में नमाज पढ़नी चाहिए।

जकात देना : उसे गरीबों को यह समझकर जकात (दान) देना चाहिए कि वह अल्लाह के प्रति कुछ अर्पित कर रहा है। यह एक अच्छा काम है।

माहे रमजान के रोजे रखना : इस्लाम के पवित्र महीने रमजान में उसे रोजा (उपवास) रखना चाहिए।

हज करना : उसे अपनी जिंदगी में अपने सामर्थ्य के अनुसार अथवा कम से कम एक बार 'हज' के लिए जाना चाहिए। 

Share:
रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -