कई सालों बंद रही थी रानी मुखर्जी और काजोल में बातचीत, खुद एक्ट्रेसेस ने बताई ये वजह
कई सालों बंद रही थी रानी मुखर्जी और काजोल में बातचीत, खुद एक्ट्रेसेस ने बताई ये वजह
Share:

करण जोहर के चर्चित टॉक शो कॉफी विद करण 8 के नए एपिसोड में बॉलीवुड की दो मशहूर अभिनेत्रियां गेस्ट बनीं। रानी मुखर्जी और काजोल ने शो की रौनक बढ़ाई। टॉक शो में काजोल और रानी ने अपने रिश्तों, फिल्मों और बच्चों को लेकर चर्चा की। उन्होंने ये भी बताया क्यों एक समय उनके बीच दूरियां थीं। सभी जानते हैं रानी और काजोल के रिश्ते पहले अच्छे नहीं थे। दोनों एक दूसरे से कम बात करती थीं। फिल्म 'कुछ कुछ होता है' की शूटिंग के चलते वो बात नहीं करती थीं।

कॉफी शो में करण जौहर ने उनके बीच रहीं दूरियों के बारे में पूछा। क्या उनके बीच कोई लड़ाई थी? फिर कैसे वो नजदीक आएं? इन सभी बातों का खुलासा शो में हुआ है। काजोल ने कहा- लड़ाई जैसा कुछ नहीं था। ये ऑर्गेनिक दूरी थी। जहां तक काम की बात है, हम दोनों जहां पर थे वो हमें पसंद था। रानी ने कहा- मैं काजोल दीदी को बचपन से जानती हूं। वो मेरे लिए काजोल दीदी थी। ये थोड़ा अजीब था। मुझे लगता है जब आप दूर होते हो, नहीं जानते इसका क्या कारण था। क्योंकि आप अक्सर नहीं मिलते हो, काजोल दीदी शहर से बाहर रहती थीं। हम जुहू में रहते थे। मैं और तनीषा एक दूसरे के ज्यादा करीब हैं तथा आज भी हैं।

मगर काजोल दीदी हमेशा घर के लड़कों के ज्यादा नजदीक रही हैं। इसलिए ये थोड़ा अजीब था। रानी ने उस पल के बारे में बताया जब वो दोनों नजदीक आएं। रानी ने कहा- ऐसा तब हुआ जब हम दोनों के पिता गुजरे। परिवार में जब हम अपने किसी नजदीकी को खोते हैं तो करीब आते हैं। मैं काजोल दीदी के पिता के करीब थी। जब आप मुश्किल समय से गुजरते हो और किसी अपने को खोते हैं, तब पूरा परिवार और नजदीक हो जाता है। समय के साथ चीजें, आपकी सोच बदलती है। आप मैच्योर होते हो।

शादी के बंधन में बंधे रणदीप हुड्डा, सामने आई दिल छू लेने वाली तस्वीरें

शादीशुदा मर्दों संग रिलेशनशिप पर बोली नीना गुप्ता, बोली- 'मैंने गलत लोगों को...'

शाहरुख खान और रानी मुखर्जी की वो फिल्म, जिसके कारण भारत में हुए कई तलाक, खुद एक्ट्रेस ने किया खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -